बॉलीवुड

पैसों के लिए हुआ दिव्या भारती का इस्तेमाल, मौत के 32 साल बाद करीबी दोस्त ने किया खुलासा

Master Raju On Divya Bharti: करीबी दोस्त की अचानक निधन की खबर आना किसी के लिए एक बड़े घात से कम नहीं होता। कुछ ऐसा ही हुआ था मास्टर राजू के साथ, जब दिव्या भारती की मौत के बारे में उन्हें पता चला था। अब लगभग 32 साल बाद उन्होंने खुलासा किया है दिव्या को लगता था लोग उनका फायदा उठा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2026, 9:15 AM IST
करीबी दोस्त की अचानक निधन की खबर आना किसी के लिए एक बड़े घात से कम नहीं होता। कुछ ऐसा ही हुआ था मास्टर राजू के साथ जब दिव्या भारती की मौत के बारे में उन्हें पता चला था। अब लगभग 32 साल बाद खुद खुलासा किया है उस दिन के बारे में...
दिव्या भारती के करीबी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

Divya Bharti Death: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और कम उम्र की सुपरस्टार दिव्या भारती की मौत आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रहस्यों में से एक मानी जाती है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ देने वाली दिव्या ने सिर्फ 3 साल के करियर में वो मुकाम हासिल किया था, जिसे पाने में लोगों को दशकों लग जाते हैं। हाल ही में दिव्या के करीबी दोस्त और फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट मास्टर राजू ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की निजी जिंदगी के उन अनकहे पन्नों को खोला है, जो अब तक दुनिया से छुपे थे।

निजी जिंदगी में खुश नहीं थीं दिव्या भारती (Master Raju On Divya Bharti Death)

सिद्धार्थ कन्नन के साथ मास्टर राजू ने खास बातचीत की। मास्टर राजू ने बताया कि दिव्या भारती उनकी सबसे अच्छी दोस्तों में से एक थीं। उन्होंने कहा, "दिव्या बिल्कुल भी फिल्मी नहीं थीं। हम घंटों बातें करते थे और साथ में डिस्को भी जाते थे। वह अपने करियर से बहुत खुश थीं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी में बहुत दुखी और अकेली थीं। दिव्या को अक्सर यह महसूस होता था कि लोग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें लगता था कि क्योंकि वह बहुत कम उम्र में बड़ी कमाई कर रही थीं, इसलिए उनके आसपास के लोग सिर्फ उनके पैसे का गलत फायदा उठा रहे थे।

मास्टर राजू थे दिव्या भारती के करीबी दोस्त (Divya Bharti Close Friend Master Raju)

मास्टर राजू ने आगे बताया, दिव्या मुझे अपनी बताती रहती थीं और लोगों के उदाहरण भी देती रहती थीं। वह अकेली और दुखी थीं। आज नाम लेकर विवाद खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है। वह अपने करियर से बहुत खुश थीं, लेकिन अपने पर्सनल रिश्तों से नहीं। पुरुषों या प्रेमियों से नहीं। दिव्या की जिंदगी में मची इस उथल-पुथल के बीच साजिद नाडियाडवाला की एंट्री ने उन्हें थोड़ी राहत दी थी।

साजिद नाडियाडवाला से करती थीं बेहद प्यार (Divya Bharti and filmmaker Sajid Nadiadwala)

मास्टर राजू ने बताया कि साजिद से शादी के बाद दिव्या काफी सकारात्मक और खुश रहने लगी थीं। उन्हें लगा था कि अब उनकी जिंदगी में वो इमोशनल स्टेबिलिटी आ गई है जिसकी उन्हें तलाश थी। राजू कहते हैं, "वह साजिद के साथ अपने भविष्य को लेकर बहुत सीरियस थीं। उनकी जिंदगी का वह हिस्सा कम से कम सुकून भरा था।

वो काली रात और आखिरी विदाई (Divya Bharti Death At 19)

5 अप्रैल 1993 की उस मनहूस रात को याद करते हुए राजू भावुक हो गए। उन्होंने बताया, "जब उनकी मौत की खबर आई, तो मैं पूरी तरह हिल गया था। मैं उनके घर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था और श्मशान से जाने वाला सबसे आखिरी।" बता दें कि दिव्या अपने पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की खिड़की से गिर गई थीं। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बाद में इसे एक दुखद हादसा करार दिया था।

Updated on:
10 Feb 2026, 9:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी