बॉलीवुड

‘खुद ही टिकट खरीद लिए’, ‘अल्फा’ रिलीज के बाद दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट पर कसा तंज?, जानें क्या है सच

Alpha controversy: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिव्या खोसला की इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर बड़ा खुलासा। आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' पर तंज कसा है, जो आइए जाने इसके पीछे की क्या है सच्चाई।
2 min read
Jul 03, 2026
'खुद ही टिकट खरीद लिए', 'अल्फा' रिलीज के बाद दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट पर कसा तंज?, जानें क्या है सच
Divya Khosla and Alpha movie (IMDb)

Alpha controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट और उनकी हालिया फिल्म 'अल्फा' पर तंज कसते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और थिएटर ऑक्यूपेंसी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, जांच में सामने आया है कि ये दावा भ्रामक है। वायरल हो रही पोस्ट मौजूदा नहीं, बल्कि 2024 के पुराने विवाद को एडिट कर AI की मदद से तैयार की गई सामग्री है।

दिव्या खोसला ने 'अल्फा' को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया

वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया गया है कि दिव्या खोसला मुंबई के सिटी मॉल स्थित PVR में फिल्म 'अल्फा' देखने गई थीं, जहां थिएटर पूरी तरह खाली था। पोस्ट में ये भी लिखा गया कि फिल्म के टिकट "खुद ही खरीदकर फेक कलेक्शन" घोषित किए गए हैं और पेड मीडिया इस पर चुप है। बता दें, इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर किया जा रहा है, जैसे ये दिव्या खोसला की हालिया प्रतिक्रिया हो।

रिएलिटी इससे अलग है। दिव्या खोसला ने हाल में आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को लेकर ऐसा कोई बयान या पोस्ट शेयर नहीं किया है। दरअसल, वायरल पोस्ट 2024 के उस विवाद से जुड़ी है, जब अक्टूबर 2024 में दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि 'जिगरा' की कहानी उनकी फिल्म 'सावी' से मिलती-जुलती है। साथ ही उन्होंने फिल्म की टिकट बिक्री और बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। अब उसी पुराने पोस्ट को एडिट कर उसमें 'जिगरा' की जगह 'अल्फा' का नाम जोड़ दिया गया है और इसे हालिया पोस्ट बताकर वायरल किया जा रहा है।

AI से तैयार किया गया एडिटेड कंटेंट वायरल

बता दें, AI से तैयार किया गया एडिटेड कंटेंट वायरल हो रही इंस्टाग्राम स्टोरी में कई ऐसे संकेत हैं, जो इसके फर्जी होने की ओर इशारा करते हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि स्टोरी में दिखाई गई दिव्या खोसला की प्रोफाइल फोटो उनकी मौजूदा इंस्टाग्राम प्रोफाइल तस्वीर से मेल नहीं खाती। इससे साफ है कि ये कमेंट गलत है।

हालांकि, दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित AI-जनरेटेड पोस्ट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके बावजूद ये पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जा रही है, जिससे कई यूजर्स इसे असली मान रहे हैं। ये मामला एक बार फिर दिखाता है कि AI और एडिटिंग टूल्स की मदद से पुराने विवादों में है।

Updated on:
03 Jul 2026 04:04 pm
Published on:
03 Jul 2026 04:01 pm