Don 3 New Actress: कियारा आडवाणी अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म डॉन 3 से बाहर हो गई है। अब रणवीर सिंह के साथ कौन एक्ट्रेस नजर आ सकती है एक रिपोर्ट सामने आई है।
Don 3 New Actress: फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रणवीर सिंह के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस फिल्म से जुड़ी हर खबर की अपडेट के लिए एक्साइटेड रहते हैं। पहले इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में कियारा आडवाणी नजर आने वाली थी, लेकिन एक्ट्रेस अभी प्रेगनेंसी फेज में हैं। ऐसे में इस फिल्म में एक दूसरी एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है, जिसका एक बड़ा सबूत फैंस को मिला है। आइए जानते हैं कौन है वो हसीना…
डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी के बाद कृति सेनन नजर आ सकती हैं। जी हां! इन दिनों कृति का नाम फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए सुनने में आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसमें कृति को फरहान अख्तर के मुंबई वाले एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया है। इस वीडियो के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब फैंस कयास लगा रहे है कि कृति सेनन डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में देखने मिल सकती हैं।
बता दें, फिल्म डॉन-3 की टीम ने इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कृति सेनन के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि उनका शेड्यूल काफी बिजी है। उन्होंने कहा, "कृति फिलहाल अपनी अगली फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही है। इसके बाद वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली है। उनके उस बड़े प्रोजेक्ट की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ 2025 या 2026 के शुरुआत में फ्लोर पर आ सकती है। इस फिल्म के पार्ट वन में अमिताभ बच्चन और बाद में शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म में विक्रांत मैसी की भी एंट्री हो चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही उनका पहला शेड्यूल शुरू होगा।