
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का वीडियो
Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan Video: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ता आया है। जहां, इब्राहिम ने पलक को महज अपना दोस्त बताया था वहीं एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हैं। पलक और इब्राहिम अली खान गुरुवार देर रात मूवी डेट पर साथ दिखे। इस दौरान सारा अली खान ने दोनों को कंपनी दी। सारा अली खान और पलक तिवारी का बॉन्ड शानदार नजर आया। पलक और इब्राहिम अली खान की केमिस्ट्री देखकर कोई नहीं कह सकता कि दोनों दोस्त हो सकते हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और तहलका मचा रहा है।
सारा अली खान, इब्राहिम अली और पलक तिवारी का जो वीडियो सामने आया है उसमें इब्राहिम अली अपना चेहरा कैमरे से छुपाते दिख रहे हैं। बता दें, जैसे ही फोटोग्राफर्स उनके सामने आए, इब्राहिम शर्माते हुए वहां से चले गए। वह कैमरे को फेस ही नहीं कर रहे थे। वहीं सारा भी हंसते हुए वहां से गईं और भाई को छेड़ भी रही थीं। पलक ने भी कैमरे को फेस नहीं किया और दोनों के साथ चली लिफ्ट में चली गईं।
कुछ दिनों पहले जीक्यू के एक इंटरव्यू में इब्राहिम अली खान को कुछ सवालों के गलत जवाब देने थे तब उनसे पूछा गया था कि क्या वह सिंगल हैं? इस पर इब्राहिम ने कहा था हां और फिर तुरंत जवाब को पलका और बोले नहीं। पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। वहीं दोनों के फैंस का कहना है कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।
इब्राहिम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिल्म नादानियां से बॉलीवुड डेब्यू किया है। जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स मिला नहीं। वहीं पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। इसके बाद वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूतनी में नजर आईं है। जिसमें मौनी रॉय, संजय दत्त और सनी सिंह भी हैं।
Published on:
30 May 2025 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
