बॉलीवुड

भगवान के सामने ड्रिंक पार्टी…इस वायरल Video पर Udit Narayan हुए बुरी तरह ट्रोल

Udit Narayan drink video: हाल ही में एक वायरल वीडियो में बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण को भगवान के सामने ड्रिंक पार्टी के संदर्भ में ट्रोल किया गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं और लोगों ने उदित नारायण की इस छवि पर सवाल उठाए।

2 min read
Feb 14, 2026
सिंगर उदित नारायण (सोर्स: x #UditNarayan के अकाउंट द्वारा)

Udit Narayan drink video: फेमस सिंगर उदित नारायण इन दिनों लगातार विवादों के घेरे में हैं। हाल ही में उनकी पहली पत्नी रंजना ने उदित नारायण पर गंभीर आरोप लगाए कि उनके मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान बिना अनुमति उनके गर्भाशय का ऑपरेशन किया गया। इस मामले ने सिंगर जगत और उनकी फैंस के बीच हलचल मचा दी है। तो वहीं, अब सोशल मीडिया पर उदित नारायण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनके लिए नए विवाद का कारण बन गया है।

ये भी पढ़ें

O Romeo Box Office Day 1: शाहिद की ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन काटा बवाल, तोड़े अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियो में उदित 'पहला नशा' गाना गा रहे हैं

ये वीडियो एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है, जहां उदित नारायण म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ मिलकर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। वीडियो में उदित 'पहला नशा' गाना गा रहे हैं, लेकिन इस दौरान उनके सामने टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई नजर आ रही है। साथ ही, उनके पीछे दीवार पर भगवान गणेश जी की तस्वीर भी साफ तौर से देखी जा सकती है। इस पहलू ने कई लोगों की नाराजगी को जन्म दिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत ही इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने टेबल पर रखी शराब और भगवान की फोटो को लेकर सवाल उठाए। तो एक यूजर ने लिखा, 'पीछे भगवान और सामने दारू, क्या सही है ये?' तो वहीं, दूसरे ने लिखा, 'काफी पार्टी करते हो आप लोग।' कुछ ने मजाकिया लहजे में कहा, "दो पैग के बाद उदित जी का जलवा स्टार्ट।"

ट्रोलर्स के लिए नया मुद्दा

इस वीडियो को लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है बल्कि ये मामला उदित नारायण के ट्रोलर्स के लिए नया मुद्दा बन गया है। उदित के फैंस भी इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ सपोर्टस सिंगर को बचाने में लगे हैं तो कुछ लोग इस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप भी इस समय काफी चर्चा में हैं।

उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया और उन्हें पति का सहारा नहीं मिला। तमाम विवादों ने उनके जीवन में एक नया मोड़ ला दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही बातें, फैंस की प्रतिक्रियाएं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।

Updated on:
14 Feb 2026 10:20 am
Published on:
14 Feb 2026 10:19 am
Also Read
View All

अगली खबर