बॉलीवुड

Drishyam 2 Day 2 Box Office Collection: कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही Ajay Devgn-Tabu की ‘दृश्यम 2’! जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Drishyam 2 Day 2 Box Office Collection: अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं, जिसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), तब्बू (Tabu) और श्रिया सरन (Shriya Saran) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2022, 2:02 PM IST
Drishyam 2 Day 2 Box Office Collection
Drishyam 2 Day 2 Box Office Collection

Drishyam 2 Day 2 Box Office Collection: शुक्रवार 18 नवंबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) रिलीज हो चुकी हैं। खास ये है कि फिल्म को दर्शकों काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर लगता है कि ये फिल्म भी साल 2015 में रिलीज हुई अपने पिछली फिल्म के सीक्वल 'दृश्यम' की तरह सुपरहिट साबित होगी। साथ ही अच्छे रिस्पॉन्स के साथ फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है।

दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई

इतना ही नहीं अजय देवगन-तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' ने कमाई के मामले में अब तक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं अगर इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने अपने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है।

ये आंकड़े शुरुआती हैं

खबरों की माने तो फिल्म ने शनिवार को 20.75 से 22.75 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया। ऐसे में अगर फिल्म के दो दिन का कुल कलेक्शन देखा जाए तो फिल्म अब तक लगभग 36.50 करोड़ तक की कमाई कर चुकी हैं, जो काफी अच्छी बात है। इसके अलावा वीकेंड का एक और दिन बाकी है, जिसमें फिल्म के और अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। अगर इस एक दिन में फिल्म 10 से 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है तो मेकर्स के लिए इससे अच्छी बात कोई नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: बिना शादी के इस फेमस एक्ट्रेस ने शेयर की 'बेबी बंप' की Photo!


दर्शक कर रहे हैं फिल्म की जमकर तारीफ

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से दर्शक इस फिल्म के लिए वेट कर रहे थे। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज के बीच दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया के सामने फिल्म को लेकर काफी अच्छी रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ये फिल्म मलयालम फिल्म 'दृश्यम' का हिंदी रीमेक है। अजय देवगन की फिल्म के रिलीज होने से पहले मलयालम फिल्म रिलीज हो चुकी थी।

खरीद लिए थे मलयालम फिल्म के राइट्स

मलयालम फिल्म के दूसरे पोर्ट को भी दर्शको ने खूब प्यार दिया। वहीं बीच में एक खबर भी सामने आई थी, जिसमें बताया जा रहा था कि मलयाम फिल्म के मेकर्स फिल्म को हिंदी वर्जन के साथ यूट्यूब पर 'Goldmines' पर जारी करने वाले थे, जिसके बाद हिंदी फिल्म के मेकर्स ने ऐसा न करने के लिए गोल्माडइन से इसके लिए राइट्स खरीद लिए थे। हीं अब फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Priyanka Choudhary को बताया घर की दूसरी अर्चना 2.0!

Updated on:
20 Nov 2022, 2:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन