Bigg Boss 16: टीवी का चर्तिच रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। टीना दत्ता (Tina Dutta) को लगी चोट को लेकर शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच काफी गाली-गलौज देखने को मिली, जिसमें शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की भी एंट्री हुई। तीनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हाथापाई तक पहुंच चुका था, जिसको घर के बाकी सदस्यों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन घर की एक ऐसी सदस्य भी थी, जिन्होंने लड़ाई को रोकने का नहीं बल्कि और भड़काने का काम किया, जिसको लेकर वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने उनको काफी फटकार भी लगाई और साथ ही उनको घर की दूसरी 'अर्चना 2.0' तक बता डाला।