FIFA World Cup Qatar 2022: फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का आगाज कतर में आज से यानी 20 नवंबर से होने जा रहा है। इससे पहले इसकी शुरूआत कल यानी 21 नवंबर तय की गई थी, लेकिन कतर के कहने पर इसकी शुरूआत आज होने जा रही है। खास बात ये है कि इस बार फीफा ओपनिंग (FIFA WC Opening Ceremony) में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली हैं। फीफा ने पिछले महीने ही विश्व कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज किया था, जिसमें नोरा फतेही नजर आई थीं। साथ ही अब एक्ट्रेस ओपनिंग सेरेमनी में भी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी, जिसके लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।