आज के समय में ओटीटी के साथ-साथ लोगों का क्रेज हॉलीवुड की फिल्मों में भी बढ़ता जा रहा है। बदल समय के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींचने में हॉलीवुड इसलिए आगे हैं, क्योंकि उनकी फिल्मों में शानदार VFX के साथ-साथ दमदार स्टोरीलाइन और थ्रिलर, हॉरर, रोमांच सब एक साथ देखने को मिलता है। ऐसे में ज्यादा तरह लोग हॉलीवुड फिल्मों का रुख कर रहे हैं। इतना ही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार सहित तमाम एप पर हॉलीवुड फिल्मों की भरमार है। इन सभी एप्स पर आपको इस तरह का कॉटेंट देखने को मिल जाएगा।