8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीजर सब कुछ….! ‘Adipurush’ को लेकर पहली बार Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी

कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि 'फिल्म में और भी....'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Nov 2022, 3:48 PM IST

'Adipurush' को लेकर पहली बार Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी

'Adipurush' को लेकर पहली बार Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) जल्द ही वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ अमर कौशिक की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) में नजर आने वाली हैं। इन दिनों फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद सभी को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है, जो 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज (Bhediya Release Date) होने जा रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसको देखने के लिए लोग काफी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के बीच कृति सेनन ने ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर भी बात। उनकी ये फिल्म काफी समय से विवादों में चल रही हैं।

दर्शकों के फिल्म के VFX और किरदार पसंद नहीं आ रहे हैं। इसी को लेकर एक्ट्रेस ने काफी लंबे समय बात पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने 'आदिपुरुष' (Adipurush Release Date) के VFX और किरदारों पर बात करते हुए कहा कि 'फिल्म में और भी बहुत कुछ है, क्योंकि ये भारतीय इतिहास और धर्म को पूरी तरह से नए तरीके से दुनिया को दिखाती है'।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'फिल्म के महत्व की वजह से मेकर्स को फिल्म को सही बनाने में ज्यादा टाइम की जरूरत है'। कृति ने बात करते हुए आगे कहा कि ''आदिपुरुष' एक ऐसी फिल्म है जिस पर टीम के सभी लोगों को बेहद गर्व है'। इतना ही नहीं कृति ने साथ ही ये भी कहा कि 'एपिक फिल्म एक ग्रैंड कैनवास पर है और हमारी हिस्ट्री का हिस्सा भी है'।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की इस फिल्म को Jaya Bachchan ने कहा था बकवास!

साथ ही कृति सेनन को ये भी लगता है कि 'फिल्म को सही तरीके से और बेहतरीन तरीके से रिलीज किया जाना चाहिए,क्योंकि निर्देशक ओम राउत और पूरी टीम ने ऐसा ही सोचा था'। बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित और एपिक रामायण पर बेस्ड 'आदिपुरुष' (Adipurush Teaser) आने से पहले फिल्म के कुछ पोस्टर साझा किए गए थे, जिनको देखने के बाद लोगों ने कहा था कि ये कुछ खास जमा नहीं। हालांकि, फिल्म का टीज़र जैसे ही रिलीज हुआ फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी।

लोगों ने का कहा फिल्म में दिखाए जाने वाले VFX बच्चों की अनिमेशन फिल्म से मिलता है। साथ ही लोगों ने फिल्म में नजर आने वाले किरदारों जैसे सैफी अली खान (Saif Ali Khan Ravan In Adipurush) के 'रावण' किरदार और 'हनुमान' के किरदार को लेकर भी कई सवाल उठाए थे, जिसके बाद खबर थी कि इन सभी बातों पर गौर करते हुए फिल्म में बदलाव किए गए हैं और साथ ही लगातार हो रही आलोचना की वजह से मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट तक को टालना पड़ा।

यह भी पढ़ें:Sumbul Touqeer और Shaleen Bhanot के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां!