बिग बॉस का नया प्रोमो जारी
ऐसा ही कुछ इसी इस बार भी देखने को मिल रहा है। शो का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें टीना और शालीन के बीच काफी लड़ाई हो रही है, जिसके पीछे की वजह इस बार भी सुंबुल तौकीर हैं। इससे पहले पहले शो की पिछले एपिसोड एमसी स्टैन (MC Stan) और शालीन की बीच काफी खतरनाक लड़ाई देखने को मिली थी, जो टीना के लिए थी। हालांकि, इनकी लड़ाई ने लोगों का इतना ध्यान नहीं खींचा जितना शो में नजर आने वाला लव ट्रेंगल खींच रहा है।
बदल रहा है सुंबुल तौकीर का बिहेवियर
शो में लगातार सुंबुल तौकीर का बिहेवियर बदलता जा रहा है। उनकी पजेसिवनेस लगातार शालीन के लिए बढ़ती जा रही है। वो एक मिनट के लिए शालीन को अकेला छोड़ना नहीं चाहती, जिसके चलते शालीन और टीना आपस में कुछ देर बैठकर बात तक नहीं कर पा रहे हैं, जबकि शालीन उनसे बार बार कहते है कि टीना भी उनकी फ्रेंड हैं और वे उन्हें बात करने दें, लेकिन सुंबुल सुनने को तैयार नहीं थीं, जिसको लेकर अब टीना का पारा हाई हो चुका है।
यह भी पढ़ें: इन फिल्मों को पछाड़ आगे निकली Ajay Devgn-Tabu की 'दृश्यम 2'!