SRK की फिल्म को बताया बेतुका
दरअसल, जया बच्चन ने शाहरुख खान की साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (Happy New Year) पर कमेंट करते हुए फिल्म को बेतुका बताया। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), बोमन ईरानी (Boman Irani), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), सोनू सूद (Sonu Sood) और विवान शाह (Vivaan Shah) मुख्य किरदारों में नजर आए थे।
बेटे की वजह से देखनी पड़ी फिल्म
हालांकि, शाहरुख और दीपिका की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन जया बच्चन को कुछ खास नहीं ली। उनका कहना है कि 'उन्होंने ये फिल्म सिर्फ अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की वजह से देखी थी। जया बच्चन अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के बारे में बता करते हुए कहा कि 'उन्होंने फिल्म को लेकर अपने विचारों के बारे में निर्माताओं और लीड एक्टर्स को भी बताया था, लेकिन शाहरुख ने मजाकिया तरीके से इस पर जवाब दिया था'।
यह भी पढ़ें: Sumbul Touqeer और Shaleen Bhanot के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां!