बॉलीवुड

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 'पठान' और 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया था। अब इस फिल्म ने दूसरे दिन भी जमकर नोट बटोरे हैं।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 ajay devgn film 100 crore club entry
'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन किया है अच्छा कलेक्शन (Photo Source- Twitter/@Chuibab_BO)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3: The Conclusion) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस का गणित पूरी तरह बदल दिया है। धमाकेदार वर्ड-ऑफ-माउथ (Positive Word-of-Mouth) और शानदार क्रिटिक्स रिव्यूज के दम पर फिल्म दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। आइये जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया...

'दृश्यम 3' ने ओपनिंग पर बनाया था रिकॉर्ड

27 सितंबर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में ही 27 करोड़ की तूफानी कमाई करने वाली 'दृश्यम 3' ने अपने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार 2 अक्टूबर को पूरे भारत में कुल 66.75 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन था। यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग और अजय देवगन के पूरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन?

वहीं, सैकनिल्क (Sacnilk) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, शनिवार 3 अक्टूबर यानी रिलीज के दूसरे दिन भी दर्शकों का हुजूम थिएटर्स में उमड़ा रहा। फिल्म ने देश भर के 16,868 शोज से 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 48.1% रही।

इसके बाद फिल्म का 115.50 करोड़ नेट और 138.60 ग्रॉस कलेक्शन हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 177.10 पहुंच चुका है। इसके साथ ही 'दृश्यम 3' ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' (104 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ 48 घंटों में पीछे छोड़ दिया है। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग बन गई है।

विजय सलगांवकर की इस आखिरी बाजी में कौन-कौन शामिल?

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और आमिल कियान खान व परवीज शेख द्वारा लिखित इस तीसरे पार्ट में अजय देवगन (विजय सलगांवकर) के साथ तब्बू (Tabu), श्रेया सरन (Shriya Saran), रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपनी पुरानी प्रतिष्ठित भूमिकाओं में लौटे हैं।

वहीं सौरभ शुक्ला भी दूसरे पार्ट के अपने दिलचस्प रोल में स्पेशल कैमियो करते दिखे हैं। Star Studios18 और Panorama Studios के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी ने 2015 की पहली फिल्म (110 करोड़ वर्ल्डवाइड) और 2022 की 'दृश्यम 2' (342 करोड़ वर्ल्डवाइड) के बाद अब तीसरे पार्ट के साथ सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Updated on:
04 Oct 2026 07:12 am
Published on:
04 Oct 2026 06:35 am
Also Read
View All
सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast ने रणबीर कपूर, हार्दिक पांड्या संग तस्वीरें कीं शेयर, भारत ट्रिप को लेकर लिखा खास मैसेज

कैंची धाम में जनसैलाब पर ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से की खास अपील, बताया और कहां घूमा जा सकता है

‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज