बॉलीवुड

“अकेलेपन के डर से शादी में समझौता करना अंतिम संस्कार जैसा”, एली अवराम ने ब्रेकअप को लेकर दर्द किया बयां

Elli Avrram: एली अवराम ने ब्रेकअप और अपने हीलिंग सफर पर खुलकर बात की है। गोवा यात्रा के दौरान एली ने बताया कि वह इस मुश्किल दौर से सीखकर आगे बढ़ रही हैं। साथ ही उन्होंने शादी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
elli avrram On breakup

Elli Avrram On Breakup: बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम (Elli AvrRam) इन दिनों अपनी जिंदगी के एक बेहद नाजुक और भावनात्मक मोड़ से गुजर रही हैं। ऑन-स्क्रीन अपनी दमदार अदाकारी से दिल जीतने वाली एली अपनी पर्सनल जीवन में एक दर्दनाक दिल टूटने (Breakup) के दौर से उबर रही हैं। हाल ही में गोवा यात्रा के दौरान एली अवराम ने अपनी पर्सनल लाइफ, हीलिंग प्रोसेस, मेंटल हेल्थ और शादी पर खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे मुश्किल वक्त ने उन्हें अंदर से मजबूत बनाया है।

एली अवराम ने ब्रेकअप को लेकर क्या बोला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एली अवराम ने अपने निजी जीवन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैं अभी एक बहुत ही दर्दनाक दिल टूटने के दौर से उबर रही हूं। मुझे लगता है कि मैंने जिंदगी में पर्सनल ग्रोथ और समझदारी के लिए प्रार्थना की थी, और ईश्वर ने वही किया जो जरूरी था। हम हमेशा उसी चीज से आगे बढ़ते हैं और सीखते हैं जो हमें अंदर से तोड़ती है। कम से कम मेरी जिंदगी का यही अनुभव रहा है।"

एली अवराम ने आगे कहा कि किसी भी हादसे के बाद 'विक्टिम कार्ड' खेलने या खुद को बेचारा महसूस करने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ना और ग्रोथ चुनना ज्यादा जरूरी है। यह एक दिन में नहीं होता, बल्कि हर दिन एक-एक कदम बढ़ाने का सफर है।

"अकेलेपन के डर से शादी में समझौता करना अंतिम संस्कार के बराबर"

शादी और प्यार में अपने विश्वास पर बात करते हुए 35 साल की अभिनेत्री ने कहा कि वह आज भी शादी के पवित्र बंधन में यकीन रखती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी किसी सामाजिक दबाव में आकर जल्दबाजी नहीं करेंगी।

एली ने कहा, "शादी निश्चित रूप से एक ऐसी चीज है जो मैं हमेशा से चाहती थी और आज भी उस पर मेरा पूरा विश्वास है। अब यह मेरी किस्मत में है या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन मैंने हमेशा खुद से साफ कहा है कि मैं सिर्फ इसलिए शादी या रिश्ते में समझौता नहीं करूंगी क्योंकि मैं अकेली हूँ। अकेलेपन से डरकर समझौता करना किसी अंतिम संस्कार (Funeral) के लिए साइन अप करने जैसा होगा।"

गोवा की वादियों में तलाश रहीं शांति

एली अवराम ने बताया कि गोवा की शांत आबो-हवा उनके 'नर्वस सिस्टम' को शांत करने और रिचार्ज करने में मदद करती है। उन्होंने बताया कि कैसे गोवा का शांत माहौल उन्हें भागदौड़ वाली मुंबई लाइफस्टाइल से दूर सुकून देता है।

अपनी मेंटल हेल्थ और वर्क-लाइफ बैलेंस पर बात करते हुए एली ने माना कि उनके निजी जीवन की उथल-पुथल का असर उनके एक्टिंग रोल्स पर भी पड़ता है। उन्होंने अपनी हालिया प्रोजेक्ट 'चुंबक' (Chumbak) में एलिसिया के किरदार का जिक्र करते हुए कहा कि जब आप खुद पर्सनल स्ट्रेस से गुजर रहे हों, तो गंभीर किरदार करना मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। ऐसे में अपनी मेंटल और फिजिकल सेहत का ध्यान रखना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि कोई बर्नआउट न हो।

Updated on:
04 Oct 2026 08:48 am
Published on:
04 Oct 2026 08:24 am
Also Read
View All
‘प्रहार’ के मेकर्स को प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने दी थी चेतावनी, अपने किरदार को लेकर बोले- राजकुमार राव ने उसे जिया

“बस राहुल ही राहुल है!”, केएल राहुल के शानदार शतक पर गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, पत्नी अथिया ने भी लुटाया प्यार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

जावेद अख्तर के बयान ‘कैप्टन स्मित को मिले महावीर चक्र’ को मुकेश खन्ना ने दिया समर्थन! बोले- चंद्रशेखर आजाद को भी देना चाहिए अवॉर्ड

स्मित मच्छार: सनी देओल, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया हुए घायल कैप्टन के मुरीद, पोस्ट में की तारीफें