बॉलीवुड

सांपों के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को राहत, यूट्यूबर ने फैसले पर तोड़ी चुप्पी

Elvish Yadav On Snake Venom Case: एल्विश यादव ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें वो बरी किए गए थे।

2 min read
Mar 19, 2026
Elvish Yadav On Snake Venom Case (सोर्स- एक्स)

Elvish Yadav On Snake Venom Case: सोशल मीडिया की दुनिया में अपने अलग अंदाज और बेबाक स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई वीडियो या शो नहीं, बल्कि एक बड़ा कानूनी फैसला है। साल 2023 के चर्चित स्नेक वेनम केस में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar 2 Review: बदले की आग में जला जसकीरत उर्फ ‘हमजा’, यहां पढ़ें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू

क्या था पूरा मामला? (Elvish Yadav On Snake Venom Case)

ये मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब एल्विश यादव पर आरोप लगा कि उन्होंने रेव पार्टियों में सांप के जहर की व्यवस्था करवाई थी। इस मामले में उनके साथ पांच अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। उनके खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 और आईपीसी की आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद साल 2024 में उनकी गिरफ्तारी भी हुई, जिसने इस पूरे मामले को और ज्यादा हाई-प्रोफाइल बना दिया। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक हर जगह इस केस की चर्चा रही।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला (Elvish Yadav On Snake Venom Case)

लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाते हुए एफआईआर और उससे जुड़ी सभी कार्यवाही को खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद एल्विश यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। ये फैसला न केवल उनके लिए बल्कि उनके समर्थकों के लिए भी एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है, जो लंबे समय से उनके समर्थन में खड़े थे।

‘सत्यमेव जयते’ लिखकर जताई खुशी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे- 'सत्यमेव जयते'। यह छोटा सा संदेश तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते फैंस और करीबियों की तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। उनके पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट कर उन्हें समर्थन दिया और इस फैसले को सच की जीत बताया।

फैंस और इंडस्ट्री का मिला साथ (Elvish Yadav On Snake Venom Case)

एल्विश यादव जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता भी रह चुके हैं, पहले से ही बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। ऐसे में इस केस के दौरान भी उनके समर्थक लगातार उनके साथ खड़े रहे। फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई पोस्ट देखने को मिले, जहां लोगों ने इसे न्याय की जीत बताया। वहीं कुछ लोगों ने इस केस को लेकर पहले उठे विवादों पर भी सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें

एक्टर को ही नहीं पता था वही हैं ‘बड़े साहब’, आदित्य धर ने रखा सीक्रेट, ‘धुरंधर 2’ पर बड़ा खुलासा

Published on:
19 Mar 2026 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर