बॉलीवुड

‘मैं जिंदगी के उस पड़ाव पर हूं जहां’, ईशा गुप्ता ने ‘Dhamaal 4’ और अपने करियर पर कही बड़ी बात

Esha Gupta On Doing Dhamaal 4: ईशा गुप्ता ने हाल ही में बताया कि वो अपने करियर के उस खास पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं जहां उन्हें अपनी मेहनत और संघर्ष का असली फल दिखाई दे रहा है।
2 min read
Jul 01, 2026
'मैं जिंदगी के उस पड़ाव पर हूं जहां', ईशा गुप्ता ने 'धमाल 4' और अपने करियर पर कही बड़ी बात
Esha Gupta (IMDb)

Esha Gupta On Doing Dhamaal 4: कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' एक बार फिर अपने चौथे पार्ट के साथ फैंस को हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर पहले ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा चुका है और अब इसकी स्टारकास्ट भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने फिल्म का हिस्सा बनने के अपने अनुभव और मौजूदा करियर सोच को लेकर खुलकर बात की है।

'धमाल 4' के प्रस्ताव पर बिना सोच-विचार के ईशा ने हामी भर दी

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कहा कि अब वो अपने करियर के ऐसे दौर में पहुंच चुकी हैं, जहां उनके लिए सिर्फ अच्छी फिल्में ही नहीं, बल्कि अच्छे लोगों के साथ काम करना भी उतना ही जरूरी हो गया है। उनके अनुसार, जब उन्हें फिल्म के निर्माताओं और डायरेक्टर की ओर से 'धमाल 4' का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोच-विचार के इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी।

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म से जुड़े निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम के साथ उनका अनुभव काफी पॉजीटीव रहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार के लिए ऐसा माहौल बहुत मायने रखता है, जहां काम के साथ सम्मान और सहजता भी मिले। ईशा ने ये भी माना कि पूरी स्टारकास्ट के साथ शूटिंग करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। बता दें, 'धमाल 4' में एक बार फिर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे फेमस स्टार दर्शकों को कॉमेडी का तगड़ा डोज देने वाले हैं। तो वहीं ईशा गुप्ता के अलावा संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में खजाने की तलाश, मजेदार गलतफहमियां और हास्य से भरपूर घटनाएं पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं।

कॉमेडी, एडवेंचर और मनोरंजन का भरपूर कॉम्बो

फिल्ममेकर्स का दावा है कि इस बार भी दर्शकों को वही क्लासिक 'धमाल' वाला मनोरंजन देखने को मिलेगा, जिसके लिए ये फ्रेंचाइजी जानी जाती है। बड़े पैमाने पर तैयार की गई ये फिल्म फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें कॉमेडी, एडवेंचर और मनोरंजन का भरपूर कॉम्बो देखने को मिलेगा।

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी 'धमाल 4' का निर्माण टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर किया है। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं। 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'धमाल 4' से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

Published on:
01 Jul 2026 02:31 pm