बॉलीवुड

80 के दशक की वो पांच फेमस अभिनेत्रियां जो लोगों के दिलों पर करती थीं राज, बुढ़ापे में अब दिखतीं हैं कुछ ऐसी

पुराने जमाने की अभिनेत्रियों की बात करें तो वो अपनी खूबसूरती और सादगी से दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। सालों बाद भी उन अभिनेत्रियों के दीवाने उन्हें याद करते नहीं थकते हैं। इन्हीं में से कई अभिनेत्रियां ऐसी है। जिनका फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा, लेकिन किसी ना किसी वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। जिसका कारण जानकर सभी हैरान हो जाते हैं।
3 min read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 10:19 AM IST
Famous Actresses Of Bollywood See Such In Their Old Age
Famous Actresses Of Bollywood See Such In Their Old Age

नई दिल्ली। 80 के दशक की कई अभिनेत्रियों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में सालों तक राज किया। उन्होंने अपने अभिनय से काफी नाम कमाया। लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुज़रता रहा वैसे-वैसे यह अभिनेत्रियां भी गुमनामी की जिंदगी जीने लगी। 80 के दौर की कई अभिनेत्रियां कहां हैं और किस हाल में किसी को नहीं पाता। आज हम 80 के दशक की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारें में बताएंगे जो सालों बाद बदले हुए अंदाज में कुछ इस तरह से नज़र आती हैं।

मंदाकिनी ( Mandakini )

1956 में रिलीज़ हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ( Ram Teri Ganga Meli ) से फेमस हुई मंदाकिनी ( Mandakini ) 56 साल पहले ही इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं। उनका करियर छोटा लेकिन काफी विवादित रहा। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा गया था। फिल्मों से अलग होने के बाद उन्होने 1995 में एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी रचाई और फिलहाल वो मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। साथ ही मंदाकिनी लोगों को तिब्बती योगा सिखाती हैं। मंदाकिनी अब बौद्ध धर्म अपना चुकी हैं।

जया प्रदा ( Jaya Parda )

साड़ी पहन जब बड़े पर्दे जया प्रदा ( Jaya Parda ) आती थीं। तो लोगों के दिलों में घंटियां बजाने लगती थींं। उनकी खूबसूरती उस जमाने में लोग दीवाने थे। फिल्म ‘मवाली’, ‘तोहफा’, ‘शराबी’, ‘औलाद’, ‘सरगम’ और ‘मां’ जैसी यादगार फिल्में देने के बाद बॉलीवुड में जया प्रदा के ही नाम के चर्चे हुआ करते थे। लेकिन सातवे आसमान पर करियर के होने के बावजूद भी वह इंडस्ट्री से गायब हो गई और अब राजनीति की दुनिया में नाम कमा रही हैं।

मीनाक्षी शेषाद्रि ( Meenakshi Seshadri )

बॉलीवुड की ‘दामिनी’ यानी मीनाक्षी शेषाद्री ( Meenakshi Seshadri ) ने तो शादी के बाद ही फिल्मी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अभिनेत्री ने 1995 में इनवेसमेंट बैंकर Harish Mysore से न्यूयॉर्क में शादी की थी, और फिर पति के साथ ही वह बाहर शिफ्ट हो गईं। फिलहाल मीनाक्षी टेक्सास के ‘प्लानो’ शहर में रहती हैं, और अपना एक डांस स्कूल चलाती हैं।

फराह नाज़ ( Farah Naaz )

शायद यह बात बेहद ही कम लोग जानते होगें कि एक्ट्रेस फराज नाज़ ( Farah Naaz ) अभिनेत्री तब्बू ( Tabbu ) की बड़ी बहन हैं। फराह नाज़ 80 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री थीं। जिन्होंने कई सुपरस्टार्स संग स्क्रीन को शेयर किया। उन्होंने राजेश खन्ना, गोविंदा, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और आमिर खान तक के साथ काम किया था। बावजूद इसके उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। वह कुछ टीवी सीरियल में दिखाई दीं थी। लेकिन उसके बाद से वह पूरी तरह से गायब ही हो गई।

पद्मिनी कोल्हापुरे ( Padmini Kolhapure )

हिंदी सिनेमा जगत में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ( Padmini Kolhapure ) ने 80 के दशक में खूब नाम कमाया। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के रूप में ही काम किया। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से गुमनामी की दुनिया में चला गया। हांलाकि पद्मिनी अब फिल्मों में कमबैक कर चुकी हैं। वह फिल्म पानीपत में गोपिका बाई के रोल और एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में भी उनके मां के रोल में दिखाई दीं थीं।

Updated on:
24 Sep 2021, 10:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन