सुभाष घई जितने शानदार डायरेक्टर हैं उतने ही पॉपुलर भी रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो पहले ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने एक्ट्रेस से नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज तक साइन कराया था। इसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं।
आज इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और वर्सटाइल डायरेक्टर सुभाष घई का जन्मदिन हैं। सुभाष घई की बनाई लगभग हर फिल्म ने सिनेमा में झंडे गाड़े हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ हिट रही बल्कि आज भी लोगों के बीच उतनी ही पॉपुलर हैं जितनी की रिलीज के टाइम हुआ करती थीं। यही वजह है उन्हें इंडस्ट्री का दूसरा शो मैन कहा जाता है।
खुद एक्टर बनने की चाह के साथ इंडस्ट्री के कदम रखने वाले सुभाष घई ने कई स्टार्स को बनाया हैं। इस लिस्ट शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और बेहद फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम शामिल है। आज वे 77 साल के हो गए हैं। आज उम्र के इस पड़ाव पर जब भी सुभाष घई का नाम आता है तो उनसे जुड़े कई किस्से भी सामने आ जाते हैं। इनमें से कुछ काफी दिलचस्प भी हैं जिनसे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितने अलग शख्स हैं और किस तरह से सोचते हैं।
सुभाष घई जितने शानदार डायरेक्टर हैं उतने ही पॉपुलर भी रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो पहले ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने एक्ट्रेस से नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज तक साइन कराया था। इसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं। दरअसल, सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित से तब नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज साइन करवाया था जब उनकी शादी भी नहीं हुई थी।
दरअसल, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबरें लगातार मीडिया में सुर्खियों में बनी हुई थी। इससे परेशान सुभाष घई घबरा ने ‘खलनायक’ फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित से नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज साइन कराया था। इतना ही नहीं अपनी मोस्ट पॉपुलर फिल्मों में से एक फिल्म परदेस के लिए सुभाष घई को एक फ्रेश फेस की तलाश थी जिसके चलते उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि पूरी 3000 लड़कियों का ऑडिशन ले डाला था।
सुभाष घई अपनी फिल्मों की जबरदस्त कास्टिंग के लिए हमेशा से ही जाते थे। अपनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘परदेस’ के लिए उन्होंने करीब 3000 लड़कियों का ऑडिशन लिया था।
आखिरकार 3000 लड़कियों को रिजेक्ट कर उन्होंने महिमा चौधरी को चुना था और फिल्म में महिमा चौधरी को बेहद पसंद भी किया था। यह फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। आज भी लोगों के जेहन में फिल्म की स्क्रिप्ट, गाने, एक्टर बसे हुए हैं।