बॉलीवुड

तलाक-डिप्रेशन और ड्रग्स ने इस सुपरस्टार को किया था बर्बाद, 9 साल बाद इंडस्ट्री में एंट्री कर तोड़े सारे रिकॉर्ड

Famous Singer Honey Singh: तलाक, डिप्रेशन और ड्रग्स की लत ने उस सुपरस्टार की जिंदगी और करियर को एक लंबे समय के लिए ठहरा दिया था और 9 साल बाद अचानक पब्लिक लाइफ से गायब होकर उन्होंने निजी संघर्षों का सामना किया…
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2025, 12:42 PM IST
Feature image
Yo Yo Honey Singh(सोर्स: X)

Famous Singer Honey Singh: हनी सिंह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा दांव खेल दिया है। उनका नया प्रोजेक्ट 51 Glorious Days एक ही दिन में 51 गानों के साथ रिलीज हुआ, जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए गिनती में एक अनोखा और अलग रिकॉर्ड है। ये रिलीज पारंपरिक एल्बम से कहीं आगे जाकर एक तरह का संगीत मैराथन बनकर सामने आई है, जिसमें हर गाना अलग मूड और स्टाइल प्रेजेंट करता है। लेकिन हनी सिंह का लाइफस्टाल जितना रंगीन है, असल जिंदगी उतनी ही डार्क है।

पिछले कुछ सालों में Yo Yo Honey Singh की जिंदगी और करियर बार-बार चर्चे में रहे हैं। एक समय जब उनके गाने हर क्लब और पार्टी में बजते थे और है, तो वहीं कुछ विवादों और व्यक्तिगत घटनाओं ने उन्हें लंबे समय के लिए पब्लिक लाइफ से दूर कर दिया। हाल ही में आई डॉक्यूमेंट्री ने उनकी 9 साल की गैर मौजूदगी के कारणों पर रोशनी डाली। लेकिन आज भी हम इससे जुड़ी कई बातों से अनजान हैं।

हनी सिंह के बवाल का शुरुआती दौर

Yo Yo Honey Singh(सोर्स;X)

बता दें कि 2012 के निर्भया कांड के बाद पूरे देश में संवेदनशील माहौल था। इसी बीच माफिया मुंडीर ग्रुप का विवादित गीत आया, जिसे आलोचक और दर्शक दोनों ने निंदनीय बताया और इसे महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक माना गया। इस गाने के कारण कई कानूनी मुकदमे दायर हुए। उस समय हनी सिंह पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के आरोप लगे और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने बाद में हनी सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया था।

तलाक-डिप्रेशन और ड्रग्स

उस दौर में हनी सिंह म्यूजिक सीन के शीर्ष पर थे। 'ब्रिंग मी बैक' के बाद 2013 में उन्होंने 'लुंगी डांस' गाकर बड़ी फिल्मी पहचान भी बनाई। ये गाना खूब हिट हुआ और उनके प्रोफेशनल करियर को नई उड़ान मिली। इसके बाद एक डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने अपनी लंबी गैर-मौजूदगी के पीछे मानसिक स्वास्थ्य, प्रोफेशनल दबाव, ड्रग्स, नशे की लत और निजी कारणों का हवाला दिया।

हनी सिंह की एक्स वाईफ शालिनी तलवार ( सोर्स: X)

ये खुलासे उनके फैंस के लिए काफी इमोंशन भरा था। इन सबके बाद हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार से तलाक की खबरें आयीं जिससे वो काफी टूट गए थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। ये दौर सिंगर के लिए काफी परेशानियों से भरा था। इतना सब होने के बाद सिंगर हनी सिंह का नाम माफिया मुंडीर समूह से जुड़ा और विवादित गानों से उन्हें जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

लेकिन अब सिंगर हनी सिंह लगातार कमबैक कर रहे हैं और नई रिलीज परफॉर्मेंस से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं, बता दें कि Yo Yo Honey Singh की कहानी सिर्फ गानों या विवाद की नहीं है, ये कानूनी लड़ाइयों, मेन्टल हेल्थ और उनकी पब्लिक इमेज की है।

Updated on:
29 Sep 2025, 12:42 PM IST
Published on: