बॉलीवुड

फराह खान और सानिया मिर्जा का डांस इंटरनेट पर छाया, वीडियो देख फैंस हुए लोटपोट

Dance Video: पिकलबॉल कोर्ट पर फराह खान और सानिया मिर्जा का मजेदार डांस सामने आया है। दोनों के ‘ठुमक-ठुमक’ मूव्स देख फैंस हुए लोटपोट हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2025, 8:17 PM IST
Farah Khan-Sania Mirza Dance Video
पिकलबॉल कोर्ट पर फराह खान और सानिया मिर्जा का मजेदार डांस वीडियो (सोर्स: फराह इंस्टाग्राम)

Thumak-Thumak Dance Video: फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपने मजेदार अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों से तो कभी सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करके वो फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बार फराह ने टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा के साथ मिलकर एक धमाल भरा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

'ठुमक-ठुमक' पर थिरके स्टार्स

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में फराह और सानिया पिकलबॉल कोर्ट पर ट्रेंडिंग गाने 'ठुमक-ठुमक' पर थिरकती नजर आ रही हैं।

वीडियो में फराह अपने कोरियोग्राफर अंदाज में डांस करती दिख रही हैं, जबकि सानिया और उनकी कुछ दोस्त भी उनके साथ कदम मिलाती नजर आ रही हैं। फराह ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "जब मैं उनसे पिकलबॉल खेलने को कहती हूं, तो ऐसा होता है।"

फराह की कोरियोग्राफी और सानिया की मस्ती से भरी मौजूदगी ने इस वीडियो को फैंस के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है। वीडियो में फराह और सानिया का उत्साह देखते ही बनता है। दोनों हस्तियों की यह जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। कई यूजर्स फराह के कोरियोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि 'जुत्ती मेरी' गीत फोकटेल्स लाइव सीजन 1 का हिस्सा है। नेहा भसीन ने इस गीत को मॉडर्न बीट्स और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स के साथ नया रूप दिया है। इसमें गिटार, पियानो का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स इस गाने पर रील्स बना चुके हैं। इससे पहले गाने पर दिव्यांका त्रिपाठी, हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार और भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह कर चुकी हैं।

इस गाने का म्यूजिक कंपोज समीर उद्दीन ने किया और इसे यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक और अमेजन म्यूजिक पर भी उपलब्ध है।

अब इस शो में नजर आएंगी फराह

फराह बहुत जल्द नए शो 'ऑन्टी किसको बोला' को होस्ट करती दिखाई देंगी। शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जज की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इसे फराह खान के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई