बॉलीवुड

फराह खान ने नौ साल छोटे शिरीष कुंदर से किया है निकाह, धर्म और उम्र की नहीं की परवाह

फराह खान और शिरीष कुंदर की लव स्टोरी है काफी दिलचस्प शिरीष कुंदर को फराह खान (Farah Khan) पर क्रश
2 min read
Jan 08, 2021
farah_khan_shirish_kunder.jpg
Farah Khan Shirish Kunder

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सफल डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान 9 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन (Farah Khan Birthday) मना रही हैं। 9 जनवरी 1965 को मुंबई में जन्मीं फराह 100 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनका ये सफर आसान नहीं था। इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फराह प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियों में रहती हैं। फराह ने अपने से नौ साल छोटे शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) से शादी की है। ऐसे में हम उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-

फराह शिरीष कुंदर से उम्र में नौ साल बड़ी हैं। एक इंटरव्यू में खुद फराह ने शिरीष के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट से शुरू हुई थी। शिरीष को फराह काफी पसंद थीं। ऐसे में जब उन्हें फिल्म के लिए एडिटर के लिए जॉब ऑफर हुई तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। इस काम के लिए उन्हें पैसे भी कम दिए गए थे। लेकिन उन्होंने फराह के लिए इस फिल्म में काम किया।

फराह ने बताया था कि शिरीष उन्हें मन ही मन काफी पसंद करते थे। लेकिन इस बारे में उन्हें नहीं पता था। शिरीष फराह के लिए सीरियस थे। वो उनके साथ टाइमपास नहीं करना चाहते थे। वो चाहते थे कि फराह उनसे शादी कर लें। दोनों ने एक-दूसरे को सात महीने तक डेट किया था। प्रपोजल के बारे में बात करते हुए फराह ने बताया था कि शिरीष ने उनसे कहा था, 'डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे'।

इस बारे में फराह ने काफी सोचा और उसके बाद हां कर दी। दोनों ने साल 2004 में शादी की। दोनों ने पहले साउथ इंडियन में शादी की और फिर निकाह किया। फराह और शिरीष के तीन बच्चे हैं। जिनका नाम जार, दीवा और आन्या है।

Published on:
08 Jan 2021 11:40 pm
Also Read
View All
Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!