बॉलीवुड

आमिर खान से अफेयर की खबरों पर फतिमा सना शेख ने किया था बड़ा खुलासा, बताया अपने रिश्ते का सच!

बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चे में बने हुए है क्योकि 15 साल चली शादी के बाद अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लेने की बात सामने आई हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 10:41 AM IST
Aamir Khan Fatima Sana Shaikh
Aamir Khan Fatima Sana Shaikh

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चे में बने हुए है क्योंकि 15 साल चली शादी के बाद अब अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लेने की बात सामने आई हैं। इस खबर ने जहां सनसनी मचा दी वहीं सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्रोल करने में लग हुए हैं।

लगातार फतिमा सना शेख को तलाक के पीछे का कारण बताते हुए फैंस के द्वारा तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे है बता दें, कि फतिमा सना शेख वहीं एक्ट्रेस है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म में सना ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। 'दंगल' में मिली सफलता को देखते हुए फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' साइन की। और इसी फिल्म के दौरान जहां दोनों के बीच नजदीकीयां बढ़ने का बात सामने आई, तो दूसरी ओर आमिर खान और पत्नी किरण राव के बीच दूरियां बढ़ने लगी।

आमिर खान और फातिमा सना शेख के रिश्ते को लेकर जब तेजी से अफवाह फैल गई, तब ना केवल किरण राव इन सब बातों से काफी परेशान थीं बल्कि इन अफवाहों का असर फातिमा सना शेख पर भी पड़ रहा था और इस रिश्ते की सच्चाई को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा था।

'मैंने इसे नजरअंदाज करना सीख लिया है'

फातिमा सना शेख ने बताया था, ' कि मुझे इन बातों से काफी बुरा लगता है क्योंकि मैंने कभी भी इतने बड़े स्तर पर इस तरह की किसी भी चीज का सामना नहीं किया है। मुझे इस बात से बुरा लगता था कि ऐसे अजनबियों का एक झुंड, जिनसे मैं कभी मिली तक नही, वे लोग मेरे बारे में ऐसी बातें लिख रहे हैं। जबकि उन्हें यह तक पता नही है कि इसमें कोई सच्चाई है या नहीं। ऐसी खबरों को पढ़ने वाले लोग मुझे यह तक मानने तक लगे हैं कि मैं अच्छी इंसान नहीं हूं। यह बात मुझे परेशान करती है क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग नेरे बारे में गलत बात करें। लेकिन मैंने अब इन बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। लेकिन फिर भी कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं इन बातों से काफी दुखी हो जाती हूं।'

बता दें कि आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्त को भी शादी के 16 साल बाद तलाक दे दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। किरण राव के साथ आमिर का एक बेटा है आजाद राव।

Updated on:
4 Jul 2021, 10:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन