Nora Fatehi FIFA World Cup Performance: फीफा वर्ल्डकप 2022 (Fifa World Cup 2022) में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से सभी का खूब दिल जीता। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैकअप डांसर एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूता नजर आ रहा है।
nora fatehi FIFA World Cup Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अब तक कई हिंदी फिल्मों और पंजाबी गानों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, वो मुल रुप से मोरक्को-कनाडाई हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। देश समेत पुरी दुनिया में एक्ट्रेस के चाहने वालों की कमी नहीं है। हाल में नोरा फतेही (Nora Fatehi in Qatar) ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की और से कतर में आयोजित फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के लिए एक बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी। इसी बीच उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। उनके कई वीडियो उनके फैन पेज द्वारा भी साझा की गई हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस का एक ऐसा ही वीडियो उनके फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस फीफा वर्ल्डकप 2022 (Fifa World Cup 2022) में लाइव परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में एक बैकअप डांसर एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूता नजर आ रहा है। वहीं में नोरा ने अपने हिट डांस नंबर्स में से एक 'साकी साकी' (Saki-Saki) पर परफॉर्म देती नजर आ रही हैं।
इसके बाद जब एक्ट्रेस अपने डांस का आखिरी स्टेप करती हैं और रुक जाती हैं तो पीछे से एक बैकग्राउंड डांसर आगे बढ़ता है और नोरा के पीछे कुछ करते हुए नजर आता है। वीडियो के वायरल होने के बाद ये दावा किया जा रहा है कि वो एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, ये लड़का पीछे से एक्ट्रेस को माइक पकड़ा रहा है, जिसको लेकर गलत दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर अभी तक छाई है अजय देवन-तब्बू की जोड़ी
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको इंस्टाग्राम पेज @norafatehism की ओर से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं इस फैन पेज को खुद नोरा फतेही (Nora Fatehi Fan Page) भी फॉलो करती हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है।वहीं अगर नोरा फतेही की परफॉर्मेंस के बारे में बात की जाए तो उनके डांस ने वहां मौदूज सभी लोगों का दिल जीत लिया।
इतना ही नहीं आखिर में अपना डांस खत्म होने के बाद नोरा फतेही ने इंटरनेशनल मंच पर भारतीय तिरंगा (Indian Flag) लहराया और ‘जय हिंद’ का नारा भी लगाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नोरा जोर से तिरंगा लहराते हुए कहती हैं ‘जय हिंद, क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं। जोर से, जोर से बोलिए जय हिंद… क्या बात है। भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है… लेकिन अब हम यहां हैं। हमारे म्यूजिक के जरिए, हमारे डांस के जरिए’।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन की 'भेड़िया' ने दम तोड़ा, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल इतनी हुई कमाई