Bhediya Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kirti Sanon) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) इसी महीने 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुई 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म ने जितनी तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की शुरूआत की थी फिल्म उतनी ही तेजी से कमाई के मामले में गिरती जा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के मुकाबले में छवे दिन काफी कम कमाई की है। ऐसे में ये फिल्म से ये उम्मीद रख पाना की आने वाले टाइम में फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाए काफी मुश्किल है। इतना ही नहीं अजय देवगन (Ajay Devgn Film) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) का वरुण धवन (Varun Dhwan Film) की फिल्म 'भेड़िया' पर काफी असल पड़ा है।