बॉलीवुड

Fighter Box Office: ऋतिक की ‘फाइटर’ ने शुक्रवार को दिखाया दम, दूसरे दिन तूफानी हुआ कलेक्शन

Fighter Box Office Collection Day 2 Prediction: फिल्म 'फाइटर' के दूसरे दिन के अर्ली ट्रेड के आंकड़े आ गए हैं। फिल्म को रिपब्लिक डे की छुट्टी का फायदा होता नजर आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2024, 8:11 PM IST
fighter_box_office_collection_friday_day_2_prediction_hrithik_roshan_movie_storm_.jpg
फाइटर ने दूसरे दिन भी किया करोड़ों में कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। पहले दिन ही फाइटर ने बॉलीवुड की 10 फिल्मो के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है और बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है। Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार फाटइर की कमाई में दूसरे दिन शानदार उछाल आ सकता है। शुरुआती रुझानों से पता चला है कि फिल्म को छुट्टी का फायदा मिल रहा है।

फाइटर ने दूसरे दिन की करोड़ों में कमाई (Fighter Box Office Collection Day 2)
Sacnilk
ने जो फाइटर के अर्ली ट्रेड के आकंडे जारी किए हैं वह देखने लायक है फाइटर रिलीज के दूसरे दिन यानी 26 जनवरी रिपब्लिक डे शुक्रवार को 33.24 करोड़ का गदर कलेक्शन कर सकती है। ये आंकड़े शाम होते-होते बदल सकते हैं। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 55.74 करोड़ हो जाएगा।

फाइटर का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में है। ऐसे में उम्मीद है कि फाइटर शनिवार और रविवार को भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

Published on: