31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रेग्नेंसी या कुछ और चल रहा…’, प्राण प्रतिष्ठा में अनुष्का-विराट नहीं आए साथ नजर? फोटो हुआ वायरल

Anushka Sharma And Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों साथ में नहीं आए। अब अनुष्का का राम मंदिर से फोटो वायरल हो रहा है आईये जानते है आखिर क्या है सच्चाई...    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 24 Jan 2024, 10:45 AM IST

anushka_sharma_virat_kohli_did_not_come_together_ram_temple_is_something_fishy_photo_viral.jpg

Virat Kohli And Anushka Sharma: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की मशहूर जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों कपल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आए जरूर थे पर अलग-अलग। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि अनुष्का प्रेग्नेंसी की वजह से राम मंदिर नहीं आई। इस बीच एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुई थीं।

अनुष्का शर्मा की ये फोटो हुई वायरल
विराट कोहली को लेकर भी यही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा नहीं बने थे और अनुष्का भी नहीं आई थी लेकिन वायरल हो रही तस्वीर में एक महिला का आधा सिर दिखाई दे रहा है वायरल फोटो में माथे पर बिंदी और काला चश्मा नजर आ रहा है पर उनका चेहरा बैरिकेडिंग से ढका हुआ है। अब कहा जा रहा है कि यह अनुष्का शर्मा हैं जो राम मंदिर अकेले आई थीं। वहीं कुछ का कहना है कि ये तस्वीर कैटरीना कैफ की है।

अनुष्का शर्मा हैं प्रेग्नेंट?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल तो हुए थे पर दोनों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। इस बीच यह भी खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले 2 टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। कहा जा रहा है कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं जिस वजह से विराट ने छुट्टी ली है।