बॉलीवुड

Fryday Movie Trailer: गोविंदा लौटे पुराने फॉर्म में, कॉमेडी देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

इसे अभी तक 52लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह यूट्यूब पर ही छठे नंबर पर ट्रेंडिंग कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 2:54 PM IST
FRIDAY
FRIDAY

बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंद अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं। उनकी अपकमिंग मूवी 'फ्राइडे' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें गोविंदा और वरुण शर्मा एक साथ नजर आ रहे हैं। वरुण एक ऐसे सेल्समैन बने हैं, जो प्यूरीफायर बेचने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि सेल्समैन अपनी नौकरी को बचाने और जरूरतों को पूरा करने के लिए क्या कुछ करता है।

कॉमेडी से सराबोर है ट्रेलर

फिल्म 'फ्राइडे' के ट्रेलर की शुरूआत में वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं, जो प्यूरीफायर ना बिकने की वजह से परेशान दिख रहे हैं। वहीं गोविंदा अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह सलीम के गेटअप में डायलॉग 'क्या सेखू सेखू, आपकी सुनूं या अपनी आंखे सेकूं...' बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से सराबोर है। बता दें कि यह यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 52लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह यूट्यूब पर ही छठे नंबर पर ट्रेंडिंग कर रहा है।

ये भी आएंगे नजर

फिल्म 'फ्राइडे' में गोविंदा और वरुण शर्मा के अलावा दिगंगना सूर्यवंशी और संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में दिखेंगे। दिगंगना टीवी सीरियल 'एक वीर की अरदास वीरा' फेम एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हाल ही में हॉट फोटोशूट भी करावाया था और वह उसमें बेहद खुश नजर आ रही थीं। इस मूवी को साजिद कुरेशी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म डायरेक्टर अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनाई जा रही है। बता दें कि ये मूवी 12 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on: