
Gadar Bigger than Dhurandhar and RRR:बॉलीवुड स्टारर सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' आज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है। 15 जून 2001 को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया था। अब फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर इसकी कामयाबी को नए नजरिए से देखा जा रहा है।
जब 'गदर' रिलीज हुई थी, तब भारत में मल्टीप्लेक्स संस्कृति अपने शुरुआती दौर में थी और ज्यादातर कमाई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से होती थी। फिल्म केवल कुछ 100 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद दर्शकों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि महीनों तक थिएटर हाउसफुल रहे। उस दौर में फिल्म ने करोड़ों टिकट बेचे और साल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी।
इसमें मजेदार बात ये है कि 'गदर' का मुकाबला उसी दिन रिलीज हुई आमिर खान की 'लगान' से था। दोनों फिल्मों को आज भी क्लासिक माना जाता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में 'गदर' ने कहीं बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म ने उस समय कई रिकॉर्ड बनाए और दर्शकों के बीच एक सांस्कृतिक घटना बन गई।
फिल्म क्रिटिक्स के अनुसार अगर 'गदर' आज के समय में रिलीज होती, तो इसकी कमाई कहीं ज्यादा बड़ी हो सकती थी। पिछले 25 सालों में टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जहां 2001 में एक औसत टिकट की कीमत बेहद कम थी, तो वहीं आज बड़े शहरों में दर्शक एक टिकट के लिए कई गुना अधिक भुगतान करते हैं।
बता दें, ऐसे में फिल्म की टिकट बिक्री को मौजूदा टिकट दरों के हिसाब से देखा जाए, तो इसकी कमाई 1000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकती थी। इसमें फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी इमोशनल कहानी, देशभक्ति का जज्बा और सनी देओल का जोशीला किरदार था। दरअसल, तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी ने उस दौर के दर्शकों को गहराई से ऑडियंस को प्रभावित किया था। यही वजह थी कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं रही, बल्कि लोगों की इमोशन्स का हिस्सा बन गई।
दरअसल, आज के समय में जब 'RRR', 'जवान', 'पुष्पा 2' और हाल ही में रिलीज हुए 'धुरंधर' अन्य सभी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड चर्चा में रहते हैं, तब भी 'गदर' का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है और कई फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि अगर फिल्म को आज की स्क्रीन संख्या, मार्केटिंग और वैश्विक रिलीज का फायदा मिलता, तो यो मॉडर्न युग की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में शामिल हो सकती थी। फिल्म 'गदर' को रिलीज हुए 15 जून को पूरे 25 साल हो चुके है। इसके बाद भी फिल्म की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।