बॉलीवुड

‘गोल्डन मैन’ सनी वाघचौरे को आया 5 करोड़ की फिरौती कॉल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, FIR दर्ज

Crime News: चमक-दमक वाले ‘गोल्डन बॉय’ सनी वाघचौरे को 5 करोड़ की फिरौती की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
2 min read
• •
Jan 31, 2026
Golden Man Sunny Waghchaure
‘गोल्डन मैन’ सनी वाघचौरे (इमेज सोर्स: सनी वाघचौरे इंस्टाग्राम)

Golden Man Sunny Waghchaure Threat: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मशहूर ‘गोल्डन मैन’ सनी वाघचौरे को पिछले दो दिनों में इंटरनेशनल नंबरों से लगातार फोन आ रहे हैं, जिनमें कॉलर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और दिवंगत कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार संदिग्ध बता रहे हैं। कॉलर्स ने सीधे-सीधे 5 करोड़ की फिरौती की मांग की है, जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई है। वाघचौरे ने तुरंत लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, अब क्राइम ब्रांच की चार टीमें इस धमकी भरे मामले की जांच में जुट गई है।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स और ताजा जानकारी के अनुसार, सनी वाघचौरे को लगातार दो दिनों तक इंटरनेशनल लोकेशन से फोन आए। इसके बाद उन्होंने अपने इलाके के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, मामले की जांच क्राइम ब्रांच की चार अलग-अलग टीमें कर रही हैं। इसके बाद सनी वाघचौरे ने पुलिस को पूरी घटना बताई। मामले को गंभीर मानते हुए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट (PCPC) की क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

जांच में पता चला है कि फोन एक अंतरराष्ट्रीय आइलैंड से किए गए थे। सनी की सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस आधिकारिक तौर पर दर्ज कर लिया गया है और राज्य व केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

सनी वाघचौरे, जिन्हें ‘गोल्डन मैन’ कहा जाता है, अपनी शानो-शौकत वाली लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई प्रोफेशनल कनेक्शन हैं और वे नेताओं, एक्टर्स और टीवी से जुड़ी हस्तियों के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं। इसी वजह से पुलिस उनकी सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरत रही है और हर पहलू को ध्यान से जांच रही है।

इसके अलावा सनी एक इंडियन बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। उन्हें खास तौर पर पुणे के ‘गोल्डन मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार लाइफस्टाइल और ज्वेलरी पहनने और कारों की वजह से भी से जाना जाता है।