बॉलीवुड

रेस 3 के बाद गूगल ने भी बताया सलमान को बॉलीवुड का सबसे खराब एक्टर

ट्रोल इस हद तक पहुंच गया है कि खुद सलमान भी हैरान हैं।

2 min read
Jun 19, 2018
Salman khan

सलमान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स आॅफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सलमान को ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें कि सलमान की इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इसके बावजूद सलमान के फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़ी। दूसरी तरफ कुछ लोग सलमान को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। ट्रोल इस हद तक पहुंच गया है कि खुद सलमान भी हैरान हैं। इतना ही नहीं अब तो गूगल ने भी सलमान के साथ ऐसा कुछ कर दिया है कि सभी चौंक गए हैं।

सलमान को बताया सबसे खराब एक्टर:
सलमान की रेस 3 को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म में एक्टर्स की परफॉर्मेंस बहुत खराब बताई जा रही है। सलमान की यह फिल्म काफी ट्रोल हो रही है। साथ ही सलमान खुद भी इस फिल्म को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। यहां तक की गूगल ने भी सलमान को बॉलीवुड का सबसे खराब एक्टर बताया है। गूगल पर जब 'Worst Bollywood Actor' लिख रहे हैं तो सलमान का नाम आ रहा है। गूगल का यह स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले पर अभी तक सलमान खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

तीन दिन में कमाए 105 करोड रु:
सलमान की रेस 3 ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई करते हुए मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ रुपए कमा लिए। बता दें कि 15 जून को यह फिल्म करीब 4300 स्क्रीन्स पर देशभर में रिलीज हुई। पहले ही दिन इस फिल्म ने 29.17 करोड़ रु की कमाई की। इसके बाद शनिवार और रविवार के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने 105 करोड रु का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि 'रेस 3' सलमान खान की चौथी फिल्म है, जो तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इससे पहले उनकी 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'एक था टाइगर' भी महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें

बॉलीवुड की पहली थ्रीडी कॉमेडी फिल्म’टोटल धमाल’ में इस लुक में नजर आएंगी माधुरी, तस्वीरें लीक
Published on:
19 Jun 2018 03:50 pm
Also Read
View All