बॉलीवुड

‘हर चीज की एक सीमा है’, Krushna Abhishek की माफी पर मामा Govinda को नहीं है भरोसा; कही ये बात

इंडस्ट्री के मामा-भांजा यानी गोविंदा (Govinda) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच की अनबन किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अब मामा को भांजे की माफी पर भरोसा नहीं हो रहा है, जिसके उन्होंने ये बात कही है.
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 9:58 AM IST
Krushna Abhishek की माफी पर मामा Govinda को नहीं है भरोसा
Krushna Abhishek की माफी पर मामा Govinda को नहीं है भरोसा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda), उनके भांजे और एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो आज के समय में किसी से भी छिपी नहीं है. दोनों ही एक दूसरे को किस न किसी माध्यम से कटाक्ष मारते रहते हैं. इतना ही नहीं दोनों के बीच की अनबन कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में भी देखने को मिली है. दोनों के बीच की अनबन को काफी लंबा समय बीत गया है, लेकिन दोनों के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.

वहीं पिछले दिनों कृष्णा अभिषेक, मनीष पॉल (Manish Paul) के चैट शो पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने करियर से लेकर अपनी लाइफ और अपने मामा यानी गोविंदा के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात की थी. इसी दौरान कृष्णा अभिषेक काफी इमोशनल नजर आए थे और उन्होंने रोते हुए अपने मामा गोविंदा से माफी मांगी थी. वहीं अब गोविंदा मनीष पॉल के शो पॉडकास्ट में पहुंचे हैं. जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक को लेकर बात की. दरअसल, शो के दौरान मनीष ने गोविंदा को कृष्णा की माफी के बारे में बताया था, लेकिन गोविंदा को इस बात पर विश्वास नहीं.


उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'कृष्णा को अपने मामा के लिए ये प्यार ऑफ कैमरा भी दिखाने दो'. गोविंदा ने कहा कि 'उसने मान लिया है कि मेरे कारण उसके जीवन में कुछ गलत हो रहा है'. गोविंदा ने बात करते हुए आगे कहा कि 'कृष्णा की पत्नी यानी कश्मीरा शाह ने कृष्णा और नई जेनरेशन के काम में दखलअंदाजी करने के लिए मना किया है'. वहीं कृष्णा की माफी को लेकर गोविंदा ने कहा कि 'चलिए ऑफ कैमरा भी ये प्यार देखते हैं. वो अच्छे से पला बढ़ा लड़का है, जो दिखता भी है, लेकिन उसे ये जानने की जरूरत है कि राइटर्स द्वारा उसका इस्तेमाल किया जा रहा है और इस्तेमाल होने की एक सीमा है'.


साथ ही गोविंदा ने ये भी कहा कि 'वो ये देखकर हैरान थे कि कृष्णा पब्लिक में तो माफी मांग रहे हैं, लेकिन पर्सनल बात नहीं कर रहे हैं'. इसके अलावा उन्होंने अपने भांजे की आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं ही दी हैं. उन्होंने कहा कि 'मेहनत करते रहो, कोई दिक्कत नहीं है, आराम करो, भगवान तुम्हारा भला करे'. बता दें कि कृष्णा ने मनीष के पॉडकास्ट में कहा था कि 'बात ये है कि जब मैं इंटरव्यू में कुछ बोलता हूं तो चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है. गोविंदा मामा मैं आपसे वाकई बेहद प्यार करता हूं और आपको बहुत याद करता हूं'.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन