बॉलीवुड

गोविंदा पर हुआ हमला…मिल रही हैं धमकियां, मैनेजर शशि सिन्हा का चौंकाने वाला खुलासा

Govinda Manager Shashi Sinha On Threat call: गोविंदा के मैनेजर ने एक्टर के काम और उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोले हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसके सामने आते हैं हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने गोविंदा पर बंदूक से अटैक का खुलासा किया है और साथ ही बताया है कि उन्हें धमकियों भरे फोन कॉल भी आ रहे हैं।

3 min read
Feb 05, 2026
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का बड़ा खुलासा

Govinda Threat call: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने एक एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि गोविंदा को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। कुछ दिनों पहले ही उन पर घर के अंदर ही हमला करने की कोशिश भी की गई। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग गोविंदा के बारे में पूछने लगे।

ये भी पढ़ें

गोविंदा की दूसरी शादी और सुनीता संग अनबन पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- उनकी लाइफ में सबकुछ…

गोविंदा के मैनेजर का बड़ा खुलासा (Shashi Sinha On Govinda was Attacked at 4 am)

ANI से शशि सिन्हा ने खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ रोज पहले ही कुछ अनजान हमलावरों ने गोविंदा के घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश की थी। शशि ने कहा, "उस दिन भगवान का शुक्र था कि गोविंदा के पास अपनी लाइसेंसी बंदूक और फोन था, जिसकी वजह से वह बच गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सबको वहां से भगा दिया, वरना उस रात कुछ भी अनहोनी हो सकती थी उनकी जान जा सकती थी।"

मैनेजर शशि ने बताया गोविंदा पर हुआ है हमला (Govinda Manager Shashi Sinha Big Revealed)

शशि ने आगे बताया कि गोविंदा को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उस रात की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि वह खुद सुबह 4 बजे गोविंदा के पास पहुंचे थे और पुलिस में एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई है। उनके पास उस पूरी घटना का वीडियो सबूत भी मौजूद है।

शशि ने नहीं बताया कौन-सी घटना का कर रहे हैं जिक्र (Shashi Sinha On Govinda Attack)

शशि ने आगे यह नहीं बताया कि वह किस घटना का जिक्र कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि आत्मरक्षा में गोविंदा को चोट लग गई थी। वहीं, साल 2024 में, गोविंदा को कथित तौर पर अपनी बंदूक साफ करते समय पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया था कि मुंबई में उनके घर पर जब वह एयरपोर्ट जाने वाले थे, तब गलती से गोली चलने से उनके पैर में चोट लग गई थी।

साल 2024 में गलती से खुद को मार ली थी गोविंदा ने गोली

शशि ने उस समय बताया था कि जब गोविंदा सुबह 4.45 बजे एयरपोर्ट के लिए घर से निकल रहे थे ताकि कोलकाता में एक शो के लिए सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़ सकें, तो अलमारी में बंदूक रखते समय गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर का ट्रिगर दब गया था और बंदूक से गोली चल गई और एक गोली उनके पैर में लग गई थी। पुलिस के साफ किया था कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपनी सेहत की जानकारी भी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि क्रिटिकेयर अस्पताल के डॉक्टरों ने घाव से गोली निकाल दी गई है और वह अपने हजारों फैंस की शुभकामनाओं की वजह से ठीक हो रहे हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा काफी सामान्य नजर आए थे। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था और डॉक्टरों की तारीफ की थी। लेकिन अब मैनेजर के इस 'थ्रेट कॉल' और 'हमले' वाले खुलासे ने मामले को बेहद गंभीर बना दिया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस नए एंगल की जांच कर रही है या नहीं, इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


ये भी पढ़ें

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर भांजे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी रिश्ते का टूटना तय है तो…

Also Read
View All

अगली खबर