बॉलीवुड

महाकाल के गर्भगृह में हैंडबैग ले जाने पर बुरा फंसी गोविंदा की पत्नी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sunita Ahuja Trolled : गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर जाने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
• •
May 18, 2023
govinda_wife_sunita_ahuja_trolled_for_carrying_handbag_in_sanctum_sanctorum_of_ujjain_mahakal_temple.jpg

फिल्म इंडस्ट्री के हीरो नंबर वन यानी सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) हाल ही में उज्जैन (Ujjain) के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में दर्शन करने पहुंची। जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सुनीता मंदिर के गर्भगृह में बैठी हुई दिख रही हैं। इस बीच उन्होंने एक हैंडबैग कैरी किया हुआ है, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया है। बता दें कि मंदिर के गर्भगृह के अंदर पर्स जैसी चीजों को ले जाना सख्त मना होता है।

बता दें कि सुनीता आहूजा 15 मई को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान जब वे मंदिर के अंदर पूजा कर रही थीं तो उनके हाथ में एक हैंडबैग भी दिखाई दे रहा था। जाहिर है कि मंदिर के अंदर हैंडबैग ले जाने पर सख्त मनाही होती है। लेकिन सुनीता आहूजा मंदिर के अंदर हैंडबैग लेकर पहुंच गईं। हैरानी की बात ये थी कि इस दौरान हैंडबैग ले जाने पर मंदिर समिति के किसी भी सदस्य ने उनपर ध्यान नहीं दिया।

अब जब सुनीता आहूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तो मंदिर की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तस्वीर को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि जब ये मामला संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचा तो मंदिर के व्यवस्थापक ने कहा कि, 'बैग को अंदर कैसे ले जाने दिया गया, इस मामले में फुटेज देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

वहीं इस मामले पर बात करते हुए महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक संदीप सोनी ने बताया कि 'उस दौरान गेट पर सुरक्षा टीम लगी हुई थी और कोई भी शख्स बैग और पर्स अंदर ना ले जाए ये सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी थी।' उन्होंने कहा, 'गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

बता दें कि तस्वीर में सुनीता आहूजा मंदिर में दर्शन करने के दौरान गुलाबी साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर को खुद गोविंदा के वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'उज्जैन में महाकाल के खूबसूरत दर्शन हुए..' सुनीता की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

Published on:
18 May 2023 10:23 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो