हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' (Extraction 2) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में क्रिस हेम्सवर्थ जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस भी उनकी फिल्म को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। जाहिर है कि दुनियाभर में मार्वल फिल्मों में 'थॉर' की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले क्रिस की एक्टिंग के दिवानों के लिए ये एक खुशखबरी है। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।