शेखर सुमन ने मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान अध्यन सुमन और कंगना रनौत के अफेयर पर कहा, 'मैं सब जानता था, लेकिन हरदम बस शांत रहता था। मैं कभी भी उनके रिलेशन के खिलाफ भी नहीं था।' शेखर सुमन ने आगे कहा, 'इस ब्रेकअप के लिए न अध्यन सुमन और न ही कंगना रनौत को दोष देना चाहता हूं। ये लाइफ का एक फेस था, इसमें कोई कामयाब होता है, तो कोई फेल।'