निर्देशक Karan Johar और Dharma Production को गोवा सरकार ने भेजा नोटिस गोवा में शूटिंग के दौरान फैलाई गई गंदगी गांव के शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर चारों तरफ दिखाई दिया कूड़े से भरा मैदान
नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर ( Karan Johar ) इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले वह सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चाओं में बने थे। जिसके बाद 2019 में हुई उनके घर में पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर वह फंसते हुए दिखाई दिए। वहीं अब गोवा सरकार ने करण और उनके धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ जुर्माना लगाने की बात कही है। निर्देशक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गोवा में शूटिंग के दौरान काफी गंदगी फैलाई है। जिसके बाद उन्होंने सफाई करना तक जरूरी नहीं समझा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
दरअसल, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा की लोकेशन का चुना गया था। शूटिंग पूरी होने के बाद इस्तेमाल की गई जगह पर गंदे कपड़ों और कूड़ें को गांव के इलाकों में फेंक दिया गया। वहीं नोर्थ गोवा में नेरुल गांव में रहने वाले एक शख्स ने इस उस जगह का एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने उस जगह का पूरा हाल दिखाया। जिसमें काफी गंदगी देखने को मिली। शख्स ने वह वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसे देखने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
वीडियो को देखने के बाद गोवा सरकार ( Goa Government ) के भी होश उड़ गए और उन्होंने राज्य में चल रही एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा से बातचीत करते हुए बीते मंगलवार धर्मा प्रोडक्शन ( Dharma Production ) को नोटिस भेजा गया। साथ ही गोवा के वेस्ट मैनजमेंट मिनिस्टर माइकल लोबो ( Michael Lobo ) ने धर्मा प्रोडक्शन के मालिक और निर्देशक से राज्य में गंदगी फैलाने के लिए और बिना साफ किए जाने के लिए माफी मांगी की बात कही है।
कंगना रनौत ने भी किया ट्वीट
गोवा में गंदगी फैलाने में करण जौहर का नाम शामिल होने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) भी ताना मारती हुई नज़र आईं। उन्होंने भी तुरंत वीडियो को देखते हुए ट्वीट कर दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ना केवल देश की संस्कृति और नैतिकता के लिए वायरस है, बल्कि यह तो पर्यायवरण के लिए भी एक घातक वायरस बन चुका है। उन्होंंने अपने ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए उनसे बड़े प्रोडक्शन हाउस द्वारा किए गए घटिया बर्ताव पर ध्यान देने और मदद करने की बात कही है।