आपको बता दें इस वीडियो में कई जानी-मानी हस्तियां दिखाई दी थीं। जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स दिखाई दिए थे। इस वीडियो को देखने के बाद अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी में हुई कई चीज़ों पर आपत्ति जताते हुए एनसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद फॉरेंसिक टेस्ट के लिए वीडियो को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट में पार्टी में ड्रग्स होने की बात को गलत बताया गया है।