बॉलीवुड

‘लगान’ की एक्ट्रेस Gracy Singh के मैनेजर की मौत के बाद डूब गया था उनका करियर, नहीं मिला सालों से काम

लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ( Gracy Singh ) लगान ( Lagaan ) और मुन्ना भाई एमबीबीएस ( Munna Bhai MBBS ) जैसी सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम टीवी शो 'जय संतोषी मां' ( Jai Santoshi Maa ) में निभा रही हैं लीड रोल

2 min read
Dec 29, 2020
Gracy Singh Has Been Missing From Bollywood Industry For Long Time

नई दिल्ली। फिल्म लगान से फेमस हुई एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ( Gracy Singh ) ने बॉलीवुड में बड़े ही गज़ब अंदाज में एंट्री मारी थी। उन्होंने लगान ( Lagaan ), मुन्ना भाई एमबीबीएस ( Munna Bhai MMBS ) और गंगाजल ( Gangajal ) जैसी सुपरहिट फिल्में में काम किया था। बावजूद इसके ग्रेसी काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं। वैसे खबरों की मानें तो बताया जाता है कि ग्रेसी सिंह भी इंडस्ट्री में पनप रहे नेपोटिज्म ( Nepotism ) का शिकार हुई हैं। जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया है। हांलकि वह टीवी सीरियल में दिखाई देती हैं।

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ( Gracy Singh Interview ) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब उनका फिल्मों में काम करने का मन नहीं नहीं है। वह रीजनल सिनेमा में ही बनी रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके मैनेजर जोशी उनके प्रोजेक्ट्स का ख्याल रखते थे, प्रोड्यूसर्स को वहीं अप्रोच भी करते थे। दुख की बात तो ये है कि उन्होंने 2008 में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यही वजह रही कि उनकी कभी किसी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को कॉल करने की इच्छा नहीं हुई। उनके पास ज्यादा किसी का नंबर भी नहीं था। ग्रेसी का कहना है कि वह एक्टिंग के अलावा कुछ और करना चाहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों टीवी सीरियल "जय संतोषी मां" ( Jai Santoshi Maa ) में काम कर रही हैं। इस सीरियल में वो मां संतोषी के मेन लीड रोल में नजर आ रहीं है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। जैसे ही ग्रेसी को शूटिंग से थोड़ा टाइम मिलता है। वह स्टेज शो करने लगती है। बता दें अभिनेत्री 40 साल की हो गई हैं और अभी तक कुंवारी हैं। उनका कहना है कि वह सिंगल ही अपनी लाइफ में खुश हैं।

Published on:
29 Dec 2020 05:30 pm
Also Read
View All