बॉलीवुड

सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ करने के बाद भी डूब गया ग्रेसी सिंह का करियर, ब्रह्मकुमारी बनकर बिता रही हैं जिंदगी

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस को फिल्म 'लगान' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। बावजूद इसके उन्होंने सिनेमा से दूरी बना ली। जानिए एक्ट्रेस को लेकर कुछ खास बातें।
2 min read
Gracy Singh's film career flopped Known About Her Unknown Facts
Gracy Singh's film career flopped Known About Her Unknown Facts

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का आज जन्मदिन है। ग्रेसी सिंह ने लगान, मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस, गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्मों से खूब लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म लगान एक्ट्रेस की जिंदगी की सबसे हिट फिल्म रही है। फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में ग्रेसी अभिनेता आमिर खान के अपोजिट नज़र आईं थीं। इसी फिल्म से ग्रेसी सिंह रातोंरात स्टार बन गईं थीं। फिल्म में उन्हें गौरी के किरदार को प्ले करते हुए देखा गया था। ग्रेसी सिंह की फिल्म लगान ऑस्कर अवॉर्ड तक पहुंची जो बेहद ही गर्व की बात थी। इतनी लोकप्रियता मिलने के बाद भी ग्रेसी सिंह फिल्म की दुनिया से गायब हो गईं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें।

एक्ट्रेस को लोग कहने लगे थे घमंडी

काफी लंबे समय से ग्रेसी सिंह बड़े पर्दे से गायब हैं। एक इंटरव्यू में ग्रेसी सिंह ने कहा था कि वो एक क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में उन्हें एक कलाकार बना दिया। वो हमेशा से चाहती थीं कि वो कुछ ऐसा करें जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा उनका नाम बना रहे। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो लगान की शूटिंग करती थीं।

तो सेट पर किसी से बात नहीं करती थी। अपना ज्यादा से ज्यादा समय वो रिलर्सल पर लगाती थीं। उनके इस व्यवहार को देख सेट पर मौजूद लोगों को लगने लगा कि वो घमंडी हैं। यही नहीं कुछ समय बाद लोग उन्हें पीठ पीछे घमंडी बुलाने लगे।

बी ग्रेड की फिल्में होने लगी थी ऑफर

ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान से खूब लोकप्रियता मिली, लेकिन वो अपनी लोकप्रियता को इंडस्ट्री में बनाए रखने में नाकामयाब साबित हुईं। फिल्म लगान के बाद ग्रेसी सिंह को एक्टर संजय दत्त संग काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस को फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में बतौर डॉक्टर का किरदार निभाने का ऑफर किया गया। ग्रेसी सिंह की ये फिल्म भी सुपरहिट हुई। लेकिन फिर अचानक से ग्रेसी सिंह को अच्छी फिल्में मिलना बंद हो गईं। उन्हें बी ग्रेड जैसी फिल्मों के ऑफर आने लगे।

टीवी पर भी ग्रेसी सिंह ने किया काम

बड़े पर्दे को छोड़ ग्रेसी सिंह ने फिर छोटे पर्दे यानी कि टीवी का रूख कर लिया। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स किए। सीरियल संतोषी माता से एक्ट्रेस को खूब फेम मिला। टीवी पर उन्हें संतोषी मां के किरदार में घर-घर में पहचान मिली। जिसके बाद ग्रेसी सिंह का एक्टिंग को लेकर मोह खत्म होने लगा। बताया जाता है कि ग्रेसी सिंह स्टेज शो करती हैं और बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं।

ब्रह्मकुमारी बनी ग्रेसी सिंह

खबरों की मानें तो सिनेमा से किनारा कर चुकी ग्रेसी धार्मिकता की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्य होने के नाते शादी नहीं की और आगे करने का कोई विचार भी नहीं बनाया है। बताया जाता है कि ग्रेसी सिंह ब्रह्मकुमारी संस्था में काफी एक्टिव रहती हैं। वह वहां आध्यात्म की ट्रेनिंग से भी जुड़ चुकी हैं। ग्रेसी सिंह को लोग दीदी कहकर उनका आशीर्वाद तक लेने आते है। यहीं नहीं ग्रेसी सिंह इस्कॉन से जुडे़ धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। उनके नृत्य की खूब प्रशंसा की जाती है।

Published on:
20 Jul 2021 12:23 pm