बॉलीवुड

Ground Zero: 200-300 लोग मांगते थे सेल्फी, बारामुला में इमरान हाशमी ने जानिए कैसे की शूटिंग 

Ground Zero Movie: इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कश्मीर में हुई थी। यहां उन्हें कैसे-कैसे शूट करना पड़ा ये फिल्म के डायरेक्टर तेजस विजय देओस्कर ने बताया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2025, 4:11 PM IST
Ground-zero-emraan-hashmi-kashmir-shooting-tejas-vijay-deoskar
ग्राउंड जीरो मूवी डायरेक्टर

Ground Zero Movie Shooting: फेमस डायरेक्टर तेजस विजय देओस्कर अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं और इसकी कहानी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

बारामुला में पहली बार हुई फिल्म की शूटिंग

तेजस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग का आखिरी हिस्सा बारामुला, कश्मीर में शूट हुआ। यहां पहले कभी कोई फिल्म शूट नहीं हुई थी। इस दौरान कैसे-कैसे हालातों का उन्हें सामना करना पड़ा, उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा ये उन्होंने बताया है।

एक इंटरव्यू में तेजस ने कहा-"लोगों ने बताया कि यहां कभी कोई शूटिंग नहीं हुई थी। बारामुला बॉर्डर के करीब है, इसलिए ये जगह पहले अस्थिर मानी जाती थी। लेकिन जब हम वहां पहुंचे, तो एक अनोखा अनुभव मिला। वहां का माहौल 70-80 के दशक के पुराने कश्मीर जैसा था।"

इमरान हाशमी को देखने हजारों लोग उमड़े

तेजस ने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। वो कहते हैं-"लोग पूरे दिन हमारे साथ घूमे, सिर्फ इमरान को देखने और एक सेल्फी के लिए।"

सेल्फी की करते थे डिमांड

तेजस ने बताया कि रोज सेट पर 200-300 लोग शूटिंग देखने आते थे। उन्हें मैनेज करना थोड़ा मुश्किल था। वो सभी इमरान से सेल्फी की डिमांड करते थे। तेजस ने कहा-"इमरान इतने विनम्र और प्यारे इंसान हैं कि उन्होंने ज्यादातर लोगों के साथ फोटो खिंचवाया। भीड़ ज्यादा थी, इसलिए उन्होंने ग्रुप फोटोज करवाए। सोचिए, जहां कभी कोई फिल्म नहीं दिखाई गई, वहां भी इमरान का इतना क्रेज था।"

ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी का रोल

इमरान हाशमी इस फिल्म में नरेंद्र नाथ दुबे का किरदार निभा रहे हैं, जो 2003 में आतंकी गाजी बाबा के खिलाफ ऑपरेशन को लीड करते हैं। उनके साहस के लिए उन्हें 2005 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

ग्राउंड जीरो रिलीज डेट

इस फिल्म के ट्रेलर में कश्मीर की जटिल सच्चाइयों की झलक दिखाई गई थी। ये भावनाओं और एक्शन से भरपूर था। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। ये 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 

Updated on:
24 Apr 2025, 4:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई