बॉलीवुड

खीर खाते ही हो गई थी खून की उल्टी, क्या आप जानते हैं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम?

Bollywood Film: वैसे तो आपने मां- बेटे के प्यार से भरी फिल्में देखी होंगी, लेकिन एक ऐसी फिल्म जिसमें बाप-बेटे के प्यार की इमोशनल कहानी को पर्दे पर दिखाया था। ये फिल्म 26 साल पहले आई थी और ब्लॉकबस्टर हुई थी। आज भी लोगों को ये फिल्म याद है। वो भी अपने एक सीन की वजह से…जिसमें एक्टर को खीर खाने के बाद खून की उल्टी होती है। अगर आप जानते हैं इस फिल्म का नाम तो जरूर बताएं...
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 2:43 PM IST
Amitabh Bachchan Movie
अमिताभ बच्चन की एक्स से ली गई तस्वीर

Guess The Bollywood Movie Name: अगर आप 90 के दशक के हैं तो आपको ये फिल्म जरूर याद होगी। जिसमें एक अमीर घर के बेटे को उस समय घर से निकाल दिया जाता है जब वह उस लड़की से शादी कर लेता है जिससे वह प्यार करता है। वहीं, लड़की पढ़ी-लिखी होती है और वह खुद अनपढ़ होता है। दोनों मेहनत करते हैं, पैसा उधार लेकर बस खरीद लेते हैं और वह खुद ड्राइवर बनकर बस चलाता है, धीरे-धीरे 1 बस से 50 बस घर के बाहर खड़ी हो जाती है। दोनों अमीर हो जाते हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती हैं और शानदार हो जाती है। दोनों का एक प्यारा सा बेटा भी हो जाता है। ये कौन सी फिल्म है शायद आप कहानी सुनकर ही समझ गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

अमिताभ बच्चन की फिल्म की कहानी है लोगों को याद (Amitabh Bachchan Film Sooryavansham)

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि सूर्यवंशम है। फिल्म सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन को डबल रोल में दिखाया गया था। इस फिल्म की कहानी शुरुआत से लेकर आखिर तक क्या है और कैसी है ये कई लोग पहले से जानते हैं, लेकिन इकलौती यही एक फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि वो खीर जिसे लोग बड़े शौक से खाते हैं उससे किसी की जान ली जा सकती है। इसमें दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन जो अपने बेटे हीरा ठाकुर को घर से निकाल देते हैं और फिर वह सालों बाद अपने पोते से मिलते हैं। उनका पोता उनके लिए एक दिन अपने घर से खीर लाता है और उनकी जान के दुश्मन खीर में जहर मिला देते हैं। जैसे ही अमिताभ वह खीर खाते हैं उन्हें खीर की उल्टी होती है। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया जाता है।

फिल्म सूर्यवंशम से अमिताभ बच्चन का एक सीन (Photo Source- X)

खीर खाते ही होती है खून की उल्टी

फिल्म में खीर खाते ही उल्टी होने वाला सीन आइकॉनिक सीन बन गया था। जो सालों बाद भी लोगों के दिमाग में रहता है। इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया था कि ये फिल्म साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को टीवी पर भी दिखाया जाता था। कहा जाता है कि सूर्यवंशम इंडियन मूवी चैनल पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने वाली फिल्म है। इस फिल्म को रूरल एरियाज में भी काफी पसंद किया जाता है।

फिल्म सूर्यवंशम से अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस सौंदर्या का एक सीन (Photo Source- X)

कहानी से लेकर स्टारकास्ट के नाम भी लोगों हैं याद

इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई जोक्स भी बने। यहां तक कि फिल्म के कई किरदार हीरा ठाकुर, राधा, गौरी और मेजर रंजीत लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस फिल्म का कोई भी सीन हो या फिर डायलॉग हों लोगों को रट गए हैं। बता दें, इस फिल्म में जो लीड एक्ट्रेस सौंदर्या दिखाई गई थी उनकी प्लेन क्रैश हादसे में मौत हो गई थी।

Updated on:
15 Sep 2025, 2:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई