बॉलीवुड

Halloween 2020 में माही विज की बेटी ने लूटा सबका ध्यान, तैमूर और इनाया ने की खास प्लानिंग

हैलोवीन के मौके पर लोग डरावने लुक अपनाते हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस माही विज की प्यारी सी बेटी तारा भानूशाली बहुत ही क्यूट गेटअप में हैलोवीन का मजा लेती हुई दिखाई दी। इसके अलावा तैमूर का खास सेलिब्रेशन भी दिखाई दिया।

2 min read
Nov 01, 2020
Halloween 2020 party

नई दिल्ली | पूरी दुनिया में 31 अक्टूबर को हैलोवीन मनाया गया। भारत में हर साल इसका एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। इस बार भी सेलेब्स में इसका क्रेज देखने को मिला। हालांकि कोरोना के चलते उतनी हलचल नहीं दिखाई दी लेकिन फिर भी स्टार्स के बच्चों के लुक को बेहद पसंद किया गया। हैलोवीन के मौके पर लोग डरावने लुक अपनाते हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस माही विज की प्यारी सी बेटी तारा भानूशाली बहुत ही क्यूट गेटअप में हैलोवीन का मजा लेती हुई दिखाई दी। वहीं सोहा अली खान पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ एक अलग ही लुक में दिखाई दीं। तैमूर भी इस मामले में पीछे नहीं रहे।

सेलेब्स का हैलोवीन 2020 का सेलिब्रेशन

इंटरनेट सेंशन करीना कपूर खान के लाडले तैमूर के लिए भी स्पेशल प्लानिंग की गई। करीना ने एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें वो खूबसूरत सजावट को दिखाती नजर आ रही हैं। तैमूर इस फोटो में नहीं दिख रहे हैं लेकिन उनके लिए ये खास प्लानिंग की गई है ये साफ नजर आ रहा है।

कुणाल ने बताया तस्वीर के पीछे का सच

सोहा ने अपने पति कुणाल के साथ पंपकिन को दर्शाया है। कुणाल ने कद्दू हाथ में लेते हुए फोटो क्लिक करवाई है। तीनों एक ही जैसे कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। वहीं इनाया बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि कुछ खास प्लानिंग की गई है। वहीं जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो हैं माही विज की प्यारी बेटी तारा।

तारा को माही ने ब्लैक कलर की एक ड्रेस पहनाई थी। सभी फोटोज में तारा बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही हैं। माही ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें तारा का अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। तारा के सिर पर प्लास्ट‍िक से बने रेड हॉर्न शेप का एक्सेसरी लगाया गया है। और वो इसी लुक के साथ चलते हुए दिखाई देती हैं। तारा इस दौरान डांस भी करती हैं।

Published on:
01 Nov 2020 12:16 am
Also Read
View All