
Birthday Special: भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई ये एक्ट्रेस आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। इन पर कई आरोप भी लगे हार्मोनल इंजेक्शन लगवाने जैसे। ऋतिक रोशन की दोस्त बनी इस एक्ट्रेस ने कहा जाता है अपनी सहेली के पति को ही अपना पति बना लिया था। हम बात कर रहे हैं शाका लाका बूम-बूम की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की। हंसिका के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में काम किया है। हंसिका ने साल 2003 में कोई मिल गया फिल्म में काम किया था उस समय वह काफी छोटी थीं। फिर वह अपने परिवार के साथ विदेश चली गई और 2007 में यानी 4 साल बाद ही जब वह मीडिया के सामने आई तो कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। वह काफी बड़ी हो चुकी थी। उनके फैंस भी ये देखकर हैरान रह गए थे। पूरे इंटरनेट पर ये छा गया था कि हंसिका ने इंजेक्शन लगवाए हैं जिससे वह एकदम बड़ी दिखने लगीं हैं।
हंसिका ने बिजनेसमैन और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से साल 2022 में शादी की थी। कहा जाता है कि हंसिका ने अपनी सहेली का घर तोड़कर अपना घर बसाया है। हंसिका के पति उनकी सहेली के पति थे और हंसिका जब उनसे मिली तो वह एक नजर में उससे प्यार करने लगी। इसलिए पहले उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड का घर तोड़ा और फिर उसके एक्स हसबैंड संग अपना घर बसा लिया।
वहीं, साल 2015 में एक लड़की का नहाते हुए MMS लीक हुआ था। सामने आया कि ये हंसिका मोटवानी का MMS हैं। पूरे सोशल मीडिया पर ये खबर छा गई थी। जब मामला बढ़ने लगा तो एक्ट्रेस ने साफ किया था कि वो लड़की उनकी हमशक्ल थी। यानी उनके जैसे ही दिखने वाली कोई लड़की थी, वो खुद नहीं थीं।