आज देश भर में राखी की धूम है।वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में सभी भाई बहन एक दूसरे के साथ फोटो शेयर कर राखी की शुभकामनाएं दे रहे है। इधर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को रखी की बधाईयां दे रहे है और अपने भाई बहनों के साथ फोटो शेयर कर रहे है। गौरतलब है कि बीटाउन सेलेब्स के राखी पोस्ट से सोशल मीडिया पूरी तरह से गुलजार है।
आज देश भर में भाई बहन के प्रेम का त्योहार राक्षाबंधन बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है, इस दिन भाईयों की कलाईयों पर राखी बांध बहने अपने प्यार का इजहार करती है और उनसे अपनी रक्षा का वचन मांगती है। आज हर घर में अलग ही रौनक छाई हुई है, ऐसे में बीटाउन के सेलेब्स भी आज के त्योहार को बड़े ही धूम धाम से मना रहे है। साथ ही इस पर्व की शुभकामनाएं अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है।सुबह से ही सोशल मीडिया ऐश्वर्या राय बच्चन, जोया अख्तर, रिया कपूर और बाकी बीटाउन सेलेब्स के पोस्ट से गुलजार है। कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर न केवल अपने भाई-बहनों को इस अवसर पर बधाई दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर अपने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं भेजी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों शेयर करते हुए लोगों को बधाई दी है। शेयर की गई तस्वीरों में डिवा बिल्कुल फॉर्मल लुक में है। वह अपने पोस्ट में लिख रही है कि यहां आप सभी को और आपको भाई-बहनों को रक्षा बंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, इस पल को जब्त करें और विशेष यादें बनाएं
वहीं ऋषि कपूरऔर नीतू कपूर की बेटी रिधिमा कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने भाई को अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही है।
जोया अख्तर ने भी भाई फरहान अख्तर के साथ फोटो शेयर कर राखी के इस त्योहार की खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया है।
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम के जरिए राखी के त्योहार की खुशियां शेयर की है। अपने पोस्ट में एकता है एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बेटा रवि कपूर राखी बंधवाते हुए नजर आ रहा है।
बॉलीवुड के हीमेन यानी की धरमेंद्र न भी इंस्टाग्राम पर राखी की शुभकामानएं दी है, जिसमें उन्होंने देश भक्ति का रंग भी घोला है। धर्मेद्र ने इंस्टा पर एक फौजी भाई भहन का राखी बांधते हुए फोटो शेयर किया है।