बॉलीवुड

हार्दिक ने तलाक के 1 साल बाद जैस्मिन वालिया से भी फेरा मुंह! ब्रेकअप का मिला बड़ा हिंट

Hardik Pandya Instagram: हार्दिक पांड्या और रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया के रिश्ते को लेकर खबर है कि दोनों अलग हो गए हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 11:48 AM IST
Hardik Pandya breakup with singer Jasmin Walia
हार्दिक पांड्या का हुआ जैस्मिन वालिया संग ब्रेकअप

Hardik Pandya Instagram: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक हुए 1 साल हो गया है। ऐसे में कहा जाता है कि हार्दिक ने शादीशुदा होते हुए भी जैस्मिन वालिया संग अफेयर चलाया था। नताशा और हार्दिक ने अपना 4 साल का रिश्ता खत्म कर आगे बढ़ने का सोचा। जहां हार्दिक पांड्या ने मूवऑन कर भी लिया वह ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ कई बार स्पॉट हुए। IPL मैच के दौरान कई बार हार्दिक को सपोर्ट करने जैस्मिन स्टेडियम भी पहुंचती थी और उसी बस में ट्रेवल करती थी जिसमें क्रिकेटर्स की फैमिली होती थी। अब हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम से ब्रेकअप का बड़ा हिंट मिला है।

हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम से मिला ब्रेकअप का हिंट (Hardik Pandya Instagram)

हार्दिक पांड्या अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने नताशा संग तलाक की अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर करके ही दी थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या के फैंस जैस्मिन को भाभी कहते थे। हर कोई सोच रहा था कि जल्द हार्दिक पांड्या जैस्मिन वालिया संग शादी करेंगे और अपना रिश्ता कंफर्म करेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसका हिंट हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिला है।

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया का हुआ ब्रेकअप (Hardik Pandya Jasmin Walia Breakup)

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम से जैस्मिन वालिया को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, जैस्मिन वालिया ने भी हार्दिक को अनफॉलो कर दिया है। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि हार्दिक ने नताशा से तलाक के 1 साल बाद जैस्मिन से भी अपना रिश्ता खत्म कर लिया हैं।

रेडिट पर पोस्ट से सामने आई जानकारी

एक फैन ने रेडिट पर कमेंट कर इस बात की तरफ लोगों का ध्यान खींचा था कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। रेडिट यूजर ने लिखा था, “हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया? मैंने हाल ही में देखा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। क्या चल रहा है?’।” बता दें, जैस्मिन पेशे से ब्रिटिश सिंगर और सक्सेसफुल मॉडल हैं। द ओनली वे इज एसेक्स (TOWIE) से उन्हें फैंस के बीच पॉपुलैरिटी मिली थी और उन्हें हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी कहा जाता है।

Updated on:
19 Jul 2025, 11:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’