बॉलीवुड

Hardik-Natasa Divorce: तलाक की अनाउंसमेंट के बाद नताशा हुई ट्रोल, लोग बोले- अपना भाई हार्दिक तो…

Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच सब खत्म हो चुका है। तलाक की पोस्ट के बाद लोग नताशा को बुरा भला कह रहे हैं।
2 min read
Jul 19, 2024
हार्दिक पांड्या और नताशा का हुआ तलाक
हार्दिक पांड्या और नताशा का हुआ तलाक

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा ने अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है। इतने समय से जो अफवाहें आ रही थी वो अब सच हो गई हैं। कपल ने 18 जुलाई को अलग होने का पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने उसमें बताया है कि हमारी 4 साल की शादी अब खत्म हो गई है और ये फैसला हम दोनों ने मिलकर किया है। अब ऐसे में नताशा को ट्रोल किया जा रहा है। हर कोई नताशा को लेकर खराब बातें कर रहा है।

नताशा और हार्दिक का तलाक हुए कंफर्म (Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce)

नताशा और हार्दिक ने तलाक का पोस्ट कर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस तलाक की खबर ने खलबली मचा दी है। हार्दिक पांड्या के फैंस नताशा को हेट दे रहे हैं। ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नताशा एक अच्छे इंसान को पहचान नहीं पाईं।" दूसरे ने लिखा, "हमारा भाई बेस्ट है।" तीसरे ने लिखा, अब हमारा भाई खुश रहेगा।" चौथे ने लिखा, "नताशा तुमने सब खराब कर दिया।"

यह भी पढ़ें :Sikandar Update: सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर बड़ा अपडेट आया, इस एक्टर संग करेंगे शानदार एक्शन

नताशा और हार्दिक ने तलाक पर पोस्ट में ये भी बताया है कि दोनों अपने बेटे अगस्त्य के जन्म से बेहद खुश हैं और वह उसके लिए हर को काम करेंगे जो एक अच्छे माता-पिता करते हैं। फिलहाल अगस्त्य नताशा के साथ उनके शहर सर्बिया चला गया है जहां से नताशा ने एक तस्वीर भी शेयर की थी।

Published on:
19 Jul 2024 08:57 am