Salman Khan Sikandar Update: आने वाला साल सलमान खान के फैंस के लिए बेहद रोमांच वाला होगा। साल 2025 में भाईजान की नई फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होगी। उनके साथ इसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस इस फिल्म की एक-एक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 'सिकंदर' को लेकर नई अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा एक और एक्टर नजर आने वाले है। जो उनके साथ एक्शन करते दिखाई देंगे।