बॉलीवुड

साथ नहीं रहते हार्दिक पांड्या और नताशा! करीबी दोस्त ने तलाक पर किया खुलासा

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: नताशा और हार्दिक के रिश्ते में अब सब खत्म हो गया है? तलाक पर एक बड़ी सच्चाई सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 12:29 PM IST
Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce
Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: क्रिकेट की दुनिया के फेमस कपल हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा दोनों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में काफी दूरियां आ चुकी हैं जो अब तलाक पर जाकर ही खत्म होंगी। नताशा और हार्दिक के करीबी दोस्त ने कपल के रिश्ते को लेकर बड़ा राज खोला है। उन्होंने नताशा और हार्दिक पर बारे में जो बातें बताई हैं उसे सुनकर उनके फैंस को हैरानी हो सकती है।

हार्दिक पांड्या और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म? (Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce)

टाइम्स नाउ के अनुसार, नताशा और हार्दिक के दोस्त ने टाइम्स नाउ पर कहा, "नताशा और हार्दिक दोनों ही इस समय पैचअप नहीं करना चाहते। अभी दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देने के मूड में नहीं हैं। क्रिकेटर ने कुछ ऐसी गलतियां की हैं जिससे नताशा नाराज हैं। इसी वजह से वह पति से पैचअप करने का नहीं सोच रही हैं।"

दोस्त ने आगे कहा, "कोई नहीं जानता कि आने वाले समय में क्या होगा, पर रिश्ते की मौजूदा स्थिति ये है कि नताशा और हार्दिक में सुलह नहीं हो पा रही है। शायद, दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है या जल्द खत्म हो सकता है।" वहीं, हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्रोग्राम में हार्दिक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे और उस समय उनकी पत्नी नताशा उनके साथ मौजूद नहीं थीं। हालांकि नताशा और हार्दिक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

Updated on:
10 Jul 2024, 12:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार