8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या के भारत लौटते ही टूटा नताशा के ‘सब्र का बांध’ बोलीं- भगवान तुम्हें हमेशा…

Natasa Stankovic Latest Post: हार्दिक पांड्या के भारत लौटते ही नताशा ने एक पोस्ट किया है। इसमें वह खराब परिस्थितियों की बात कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 4 Jul 2024, 12:21 PM IST

नताशा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

नताशा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

Natasa Stankovic Hardik Pandya Divorce: एक्ट्रेस नताशा और हार्दिक पांड्या का 4 साल का रिश्ता टूटने वाला है। खबर के अनुसार, टीम इंडिया का फेमस कपल अब साथ नहीं है। नताशा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पति हार्दिक के लिए एक शब्द नहीं लिखा था अब एक बार फिर जब टीम इंडिया भारत लौट आई हैं तो इस बीच नताशा ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इसे समझने में उनके फैंस को भी दिक्कत आ रही है। हर कोई यह कह रहा है कि एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं।

हार्दिक पांड्या के भारत आते ही नताशा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट (Natasa Stankovic Latest cryptic Post)

नताशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे और खुद को लेकर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं, पर नताशा ने 14 फरवरी के बाद से ही हार्दिक पांड्या को लेकर पोस्ट करना बंद कर दिया है। ऐसे में नताशा ने एक वीडियो पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाला है इसमें वह गाड़ी में बैठी हुई हैं और एक बाइबल उनके हाथ में हैं। इस वीडियो में नताशा कहती हैं- “मैं कुछ ऐसा पढ़ने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं जिसे मुझे आज सुनने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसलिए ही मैं अपने साथ कार में बाइबल लाई हूं, इसे मैं खुद पढूंगी और आपको भी पढ़कर सुनाउंगी।

यह भी पढ़ें :48 घंटे बाद नताशा ने किया पोस्ट, हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच लिखा- शांति के पल…

नताशा ने आगे कहा- “बाइबल में लिखा है, भगवान हमेशा तुम्हारे आगे चलता है वह हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा, वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा। डरो मत या निराश मत हो। जब भी हम किसी खास परिस्थिति से गुजर रहे होते हैं तो हम निराश, दुखी और अक्सर खोए हुए से हो जाते हैं। लेकिन ईश्वर आपके साथ है। ईश्वर कभी आपकी परिस्थिति देखकर हैरान नहीं होते क्योंकि वह पहले से सब जानते हैं उनके पास हमेशा एक योजना होती है।” नताशा के इस वीडियो के आने के बाद हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।