नताशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बेटे अगस्त्य के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नताशा ने तलाक की खबरों के बीच बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका बेटा टीवी देख रहा है और उन्होंने उस वीडियो में एक सफेद इमोजी का साइन बनाया है। अगर देखा जाए तो वह टीम इंडिया की जीत के बाद से ही यह स्पेशल इमोजी हर पोस्ट में दे रही हैं। सफेद इमोजी का मतलब शांति, पवित्रता और गहरे प्यार का सिंबल माना जाता है। अब फैंस उनके इन पोस्ट में इमोजी का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं। क्योंकि पति के अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी वह चुप थीं और अब ये इमोजी साइन देना आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं।